कांवड़ यात्रा: यूपी के मेरठ में 12 अगस्त तक सभी सरकारी अफसरों की छुट्टियां रद्द, स्वास्थ्य विभाग को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश

Kanwar Yatra: डीएम ने अधिकारियों से कहा कि सरकारी अस्पतालों में आने वाले प्रत्येक मरीज को अच्छा इलाज और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं. उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी.

KAVAR YATRA.jpg

सावन शुरू होते ही कांवड़ यात्रा की भी शुरुआत हो चुकी है. कंधे पर कांवड़ लिए लाखों शिव भक्त अपनी आस्था की राह पर निकल चुके हैं, इस दौरान आम जनता को सड़क पर परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रशासन ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है. वहीं, कांवड़ यात्रा को देखते हुए यूपी के मेरठ में 12 अगस्त तक सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है. लाखों कांवड़ियों के जिले से गुजरने की संभावना को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है.

विज्ञापन

12 दिनों तक सभी छुट्टियां रद्द


डीएम ने निर्देश जारी करते हुए मेरठ में 12 अगस्त तक सभी सरकारी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के छुट्टियां रद्द करने का ऐलान किया. प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात और स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी विभागों को पूरी क्षमता के साथ काम करना होगा. डीएम डॉ. वीके सिंह ने स्पष्ट किया कि सिर्फ इमरजेंसी परिस्थितियों में ही किसी अधिकारी या कर्मचारी को छुट्टी की अनुमति दी जाएगी.

विज्ञापन

इमरजेंसी में कैसे मिलेगी छुट्टी?


छुट्टी के लिए राजपत्रित अधिकारियों को मुख्य विकास अधिकारी (CDO) को सूचना देनी होगी और अनुमति मिलने पर ही छुट्टी दी जाएगी, साथ ही इसकी सूचना जिलाधिकारी कार्यालय को देनी होगी. वहीं अन्य कर्मचारियों को भी अपने अधिकारी की अनुमति के बाद ही अवकाश मिल सकेगा और उन्हें भी छुट्टी की जानकारी डीएम कार्यालय को देनी होगी. यह निर्देश गुरुवार को विकास भवन सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक के दौरान दिए गए.

विज्ञापन

डीएम ने अधिकारियों से कहा कि सरकारी अस्पतालों में आने वाले प्रत्येक मरीज को अच्छा इलाज और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं. उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी. कांवड़ यात्रा के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ