---विज्ञापन---

Kanpur, Uttar Pradesh (UP) News : कानपुर में बुजुर्ग महिला ने की आत्महत्या, बेटे से बोलीं- परेशान मत होना, मैं सोने जा रही हूं

Kanpur Ki Taaza Khabar: 21 जून को कानपुर और आसपास के क्षेत्रों में कई घटनाएं सुर्खियों में रही. शहर में मौसम के बदलते मिजाज, कानपुर की घटनाएं, पुलिस की कार्रवाई और प्रशासनिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें अक्सर चर्चा में रहती हैं. कानपुर की हर बड़ी और ताजा खबर पर हमारी नजर बनी हुई है, आप यहां आसानी से पढ़िए दिनभर के मुख्य अपडेट.

---विज्ञापन---

कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित अंबेडकरपुरम में शुक्रवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ युवकों ने कथित तौर पर गली में देशी बम फेंककर दहशत फैला दी. बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद तेज रफ्तार और बिना साइलेंसर बाइक चलाने के विरोध के बाद शुरू हुआ. स्थानीय लोगों के मुताबिक, रात करीब 10 बजे तीन युवक तेज आवाज करने वाली बाइक से गली में बार-बार चक्कर लगा रहे थे. बाइक के शोर और रफ्तार से परेशान मोहल्ले के लोगों ने जब उन्हें ऐसा करने से रोका, तो युवक वहां से चले गए. हालांकि, मामला वहीं खत्म नहीं हुआ और करीब दो घंटे बाद वही युवक दोबारा लौट आए और ऐसी हरकत की, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा.

विरोध का बदला लेने के लिए लौटे

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय निवासियों का कहना है कि विवाद के करीब 2-3 घंटे बाद युवक गली में लौटे और ताबड़तोड़ तीन देशी बम फेंके. इनमें से एक बम एक मकान की दीवार के पास गिरा, जबकि बाकी दो सड़क पर फट गए. धमाकों की तेज आवाज सुनते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए और कुछ देर के लिए पूरे मोहल्ले में डर का माहौल बन गया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह हमला सिर्फ इसलिए किया गया क्योंकि मोहल्ले वालों ने उनके बाइक चलाने के तरीके का विरोध किया था. इस घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में गुस्सा भी है और डर भी, क्योंकि मामूली विरोध के बाद इस तरह की हिंसक हो जाएगा ऐसा किसी ने सोचा नहीं था.

---विज्ञापन---

जांच में जुटी पुलिस की टीम

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके का निरीक्षण किया. तलाशी के दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक जिंदा देशी बम भी बरामद हुआ, जिसे सुरक्षित कब्जे में लेकर निष्क्रिय कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई. शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपियों में एक युवक आवास विकास क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है, जबकि दो अन्य अंबेडकरपुरम के ही निवासी हो सकते हैं. फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं.

कानपुर की ताजा खबर के लिए जुड़े रहें न्यूज24 से…

---विज्ञापन---
16:22 (IST) 21 Jun 2026
Kanpur LIVE News Today: चकेरी के कोयला नगर में 61 वर्षीय महिला का शव फंदे से लटका मिला

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र स्थित कोयला नगर में शनिवार शाम एक 61 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी. बताया जा रहा है कि महिला लंबे समय से मानसिक बीमारी से जूझ रही थीं. आत्मघाती कदम उठाने से पहले उन्होंने अपने बेटे से कहा कि वह परेशान न हो, वह सोने जा रही हैं. कुछ देर बाद जब बेटा कमरे में पहुंचा तो महिला को फंदे से लटका देख उसके होश उड़ गए. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

15:39 (IST) 21 Jun 2026
Kanpur LIVE News Today: डेरापुर-रूरा मार्ग पर दर्दनाक हादसा

कानपुर देहात के डेरापुर-रूरा मार्ग पर रविवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो की इलाज के दौरान मौत हो गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी.

15:01 (IST) 21 Jun 2026
Kanpur LIVE News Today: 40°C तक पहुंचेगा तापमान

कानपुर में आज का मौसम बेहद गर्म और थकाने वाला रहने का अनुमान है. सुबह से ही धूप तेज है और दोपहर बाद तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल बारिश के कोई मजबूत संकेत नहीं हैं, इसलिए लोगों को गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने होंगे.

14:32 (IST) 21 Jun 2026
Kanpur LIVE News Today: पारा 40°C के करीब, AQI भी खराब

रविवार को कानपुर में सिर्फ गर्मी ही नहीं, बल्कि खराब एयर क्वालिटी भी लोगों की चिंता बढ़ा रही है. सुबह 10 बजे के आसपास तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन दिन बढ़ने के साथ यह 40 डिग्री तक पहुंच सकता है. ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है.

13:53 (IST) 21 Jun 2026
Kanpur LIVE News Today: दिनभर गर्मी से राहत नहीं

कानपुर में आज सुबह से ही मौसम गर्म बना हुआ है और दिनभर राहत मिलने के संकेत नहीं हैं. मौसम अपडेट के अनुसार, दोपहर 12 बजे के बाद तापमान लगातार 39 से 40 डिग्री के आसपास रह सकता है, जबकि हवा की गुणवत्ता भी खराब बनी हुई है.

12:59 (IST) 21 Jun 2026
Kanpur LIVE News Today: गर्मी और उमस से बेहाल शहर

कानपुर में रविवार सुबह से ही मौसम तपिश भरा बना हुआ है. मौजूदा मौसम के अनुसार, तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया है, लेकिन RealFeel 41 डिग्री तक पहुंच गया है. ऐसे में दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल भरा हो सकता है.

12:21 (IST) 21 Jun 2026
Kanpur LIVE News Today: 40°C तक रहेगा तापमान

कानपुर में आज मौसम काफी गर्म रहने वाला है. सुबह से धूप तेज है और दिन चढ़ने के साथ गर्मी और बढ़ने की संभावना है. वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, दोपहर से शाम तक तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है.

11:44 (IST) 21 Jun 2026
Kanpur LIVE News Today: कानपुर में बढ़ा तापमान

कानपुर में रविवार सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर देखने को मिल रहा है. AccuWeather के मुताबिक, दोपहर से शाम के बीच तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे लोगों को लू और उमस का सामना करना पड़ सकता है.

11:06 (IST) 21 Jun 2026
Kanpur LIVE News Today: धूप और गर्म हवा से बढ़ी परेशानी

शहर में सुबह 10 बजे के बाद से ही तापमान तेजी से बढ़ रहा है. मौसम विभाग और वेदर अपडेट के अनुसार, शाम 4 से 5 बजे के बीच कानपुर का पारा 40 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि बारिश की संभावना फिलहाल न के बराबर है.

First published on: Jun 21, 2026 10:48 AM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola