Kanpur Viral Video: पुलिस और प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी नशे का कारोबार कम नहीं हो रहा है। कुछ इलाके तो ऐसे हैं जहां खुलेआम नशे की पुड़ियां बेची जा रही हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से सामने आया है। यहां कुछ महिलाएं गांजा बेचती हुईं कैमरे में कैद हुई हैं। अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। हालांकि कानपुर पुलिस का कहना है कि ये वीडियो पुराना है, लेकिन आज यानी सोमवार को ये वीडियो वायरल हुआ है।
‘पुड़िया’ लेकर घूम रही थी महिलाएं
एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये वीडियो कानपुर के बाबूपुरवा इलाके का बताया गया है। सोशल मीडिया पर आए वीडियो में दिख रहा है कि कुछ महिलाएं हाथ में गांजे की पुड़िया लेकर घूम रही हैं। इसी दौरान एक शख्स ने गांजे की पुड़िया खरीदने के लिए महिलाओं के पास जाता है। वह उनके गांजा खरीदने के लिए मोलभाव करता है।
यह भी पढ़ेंः अतीक अहमद अभी भी जिंदा है क्या! क्यों उठने लगे सवाल, प्रयागराज पुलिस ने छह मामलों में किया ऐसा कमाल
छोटी 50, बड़ी 100 रुपये
महिला उसके पास मौजूद गांजे की पुड़िया का भाव बताती है। कहती है कि छोटी पुड़िया 50 रुपये की है, जबकि बड़ी पुड़िया 100 रुपये की है। इसके बाद महिला शख्स से कहते हुए दिखाई दे रही है कि गांजा असली है। पहले पीने के बाद बताना कि माल कैसा है। वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया गया है। वीडियो पुलिस अधिकारियों के पास भी पहुंचा है।
पुलिस ने दिया ये जवाब
कानपुर पुलिस की ओर से बताया गया है कि ये वीडियो पुराना है, लेकिन अधिकारियों ने फिर से मामले की जांच के आदेश दिए हैं। वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस ने भी एक्स पर जवाब लिखा है कि वीडियो पुराना प्रतीत हो रहा है। पूर्व में थाना किदवईनगर पर सरनाम के खिलाफ केस दर्ज किया था। फिर भी एसीपी बाबूपुरना की रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
6 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
9 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
10 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
12 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
12 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
14 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
14 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
16 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
18 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines