उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां अपने जन्मदिन पर ग्राहकों को सिर्फ 16 रुपये में कपड़े देने का ऑफर कानपुर के एक दुकानदार को भारी पड़ गया. सोशल मीडिया पर ऑफर का वीडियो वायरल होते ही दुकान के बाहर हजारों लोग पहुंच गए. भीड़ बढ़ने के बाद वहां धक्का-मुक्की और भगदड़ जैसे हालात बन गए. स्थिति बिगड़ती देख दुकानदार ने दुकान बंद कर दी और मौके से फरार हो गया. पुलिस ने पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद भीड़ को नियंत्रित किया.
मिली जानकारी के अनुसार, ये मामला अनवरगंज थाना क्षेत्र की अलम मार्केट का है. यहां रईस आलम की होजरी की दुकान है. 15 अगस्त को उनका जन्मदिन था. इसी मौके पर उन्होंने रात करीब 11 बजकर 59 मिनट पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया. इसमें बताया गया कि ग्राहक 16 रुपये में सूट, जींस, शर्ट या कोई भी रेडीमेड कपड़ा खरीद सकते हैं. हालांकि, इस ऑफर के लिए केवल 16 मिनट का समय रखा गया था.
ऑफर का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
वीडियो सामने आने के कुछ ही देर बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. ऑफर की जानकारी आस-पास के इलाकों तक पहुंची तो लोग दुकान की ओर आने लगे. देखते ही देखते वहां करीब तीन से चार हजार लोगों की भीड़ जमा हो गई. दुकान के बाहर लंबी कतार लग गई और लोग कम कीमत में कपड़े लेने के लिए दुकान की ओर भागने लगे.
भीड़ ज्यादा होने के कारण हालात बिगड़ने लगे. लोगों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई और कुछ लोग गिर भी गए. इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. भीड़ को देखकर दुकानदार भी घबरा गया और दुकान पर ताला लगाकर वहां से निकल गया. मौके पर उसका भाई मिला, जिसे पुलिस पूछताछ के लिए थाने ले गई.
कपड़े खरीदने बड़ी संख्या में दुकान पहुंचे लोग
सूचना मिलते ही अनवरगंज और बेगमगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. कई थानों की फोर्स के साथ एसीपी मंजय सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने लाउडस्पीकर के जरिए लोगों से पीछे हटने की अपील की. इसके बाद पुलिस ने भीड़ को हटाया और स्थिति को संभाला. मौके पर पहुंचे लोगों का कहना था कि उन्होंने सोशल मीडिया पर 16 रुपये में कपड़े मिलने का ऑफर देखा था, इसलिए वे दुकान पर पहुंचे थे. लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए दुकान संचालक को पहले से व्यवस्था करनी चाहिए थी.
एसीपी मंजय सिंह के मुताबिक, दुकानदार ने बिना जरूरी अनुमति के इस तरह का ऑफर दिया, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और कानून-व्यवस्था के साथ भीड़ और लाइन संभालने की समस्या पैदा हो गई. पुलिस ने मामले में दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की बात कही है.
यह भी पढ़ें- राष्ट्रगान विवाद में कांग्रेस का पलटवार, संदीप दीक्षित ने अमित मालवीय को भेजा लीगल नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला?
लाठीचार्ज की बात से पुलिस ने किया इनकार
हालांकि, मामला बढ़ने के बाद अनवरगंज थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों ने लाठीचार्ज किए जाने की खबरों को गलत बताया है. पुलिस का कहना है कि भीड़ को हटाने के लिए किसी तरह का बल प्रयोग नहीं किया गया. पुलिस के मुताबिक, शनिवार देर रात आलम मार्केट में बड़ी संख्या में लोगों के जमा होने की सूचना मिली थी. पुलिस आयुक्त के निर्देश पर इलाके में पहले से चेकिंग चल रही थी, इसलिए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई.
पुलिस का आरोप है कि दुकान संचालक ने सोशल मीडिया के जरिए ऐसा प्रचार किया, जिससे बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया और धीरे-धीरे भीड़ को वहां से हटा दिया. अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य है और कानून-व्यवस्था को लेकर कोई परेशानी नहीं है. पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान लाठीचार्ज या किसी अन्य तरह का बल प्रयोग नहीं किया गया. मामले में आयोजक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.
संबंधित खबरें
उत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
3 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
4 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
4 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
17 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
20 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines