Kanpur Retired Teacher Fraud: उत्तर प्रदेश के कानपुर में ठगों ने रिटायर्ड महिला टीचर से करीब 1.57 करोड़ रुपये ठगे हैं। पीड़ित ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर 27 फरवरी 2026 को लिखित शिकायत दी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने पीड़ित के 30.42 लाख रुपये फ्रीज करवाए। पीड़िता का नाम एलिसन वीम्स हैं, जो चकेरी के जगईपुरवा निवासी हैं। DCP क्राइम श्रवण कुमार सिंह ने एलिसन से साइबर फ्रॉड होने की पुष्टि की।
‘सबको माफ कर दो…’, 13 साल से कोमा में लेटे हरीश राणा को परिवार ने दी भावुक विदाई
मार्क जुकरबुर्ग के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी
पुलिस को दी शिकायत में एलिसन ने बनाया कि जनवरी 2025 में उसे फेसबुक और इंस्टाग्राम के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग के नाम से फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। उसने मार्क जुकरबर्ग समझकर फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली। फिर उस फेसबुक अकाउंट ने खुद को स्पेसएक्स CEO एलन मस्क और गायक जाश टर्नर का सहयोगी बताकर चैट की और कहा कि वे अपने स्कूल बिजनेस में उन्हें पार्टनर बनाना चाहते हैं। उन्हें इंटरनेशनल स्कूल का प्रिंसिपल भी बनाएंगे।
एक साल में 60 बार ऑनलाइन ट्रांजेक्शन
पीड़िता ने बताया कि ठग ने स्कूल खोलने, पार्टनरशिप, इन्वेस्टमेंट बेनिफिट, अच्छी सैलरी और अच्छी नौकरी देने का झांसा देकर करीब 1.57 करोड़ रुपये ठग लिए। टैक्स, वेरिफिकेशन, स्टांप ड्यूटी के बहाने 25 जनवरी 2025 से 20 फरवरी 2026 के बीच 1.57 करोड़ रुपये अलग-अलग बैंक खातों में जमा करा लिए। करीब 60 बार ऑनलाइन ट्रांजेक्शन हुई। इसके बाद फेसबुक चैट और फेसबुक अकाउंट डिलीट हो गए। मिरेकल गिवर्स नामक शख्स ने चैट की।
यूपी SI भर्ती परीक्षा में ‘पंडित’ शब्द पर छिड़ा विवाद, भाजपा नेता ने सीएम योगी को लिखा पत्र
स्कूल बिजनेस की बजाय कंपनी में इन्वेटमेंट
पीड़िता ने बताया कि ठगों ने साइबर रिपोर्टिंग असिस्टेंस ऑनलाइन स्कैम रिपोर्टिंग सेंटर इंडिया नामक अकाउंट से लीड इंडिया (दिल्ली) के वकील अशोक सुरेश से बात कराई। सुरेश ने बताया कि उनके पैसे विजडम कैपिटल नामक कंपनी में इन्वेस्ट किए गए हैं। उनके ट्रेडिंग अकाउंट का यूजरनेम AllysonW-000817 बताया। साथ ही 20 फरवरी 2026 को 2.23 करोड़ रुपये वापस मिलने का आश्वासन दिया। लेकिन पैसे नहीं मिलने पर 27 फरवरी 2027 को शिकायत दर्ज कराई।
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
8 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
11 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
16 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
17 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
18 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines