Kanpur Police Viral Video: कानपुर की सनिगवां चौकी में तैनात दारोगा और सिपाही का अमानवीय चेहरा सामने आया है। दोनों ने एक वारंटी युवक को पकड़ने के बाद थाने में लाकर उसे लाठियों से जमकर पीटा। इतना ही नहीं, उन्होंने युवक को जमीन पर गिराकर जूतों से भी मारा। अब इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हुआ है।
युवक के खिलाफ जारी हुआ था वारंट
वीडियो में देखा जा सकता है कि चकेरी थाने में लगे कैमरे की नजर से बचकर दारोगा राहुल कुमार और सिपाही विष्णु ने पीछे ले जाकर युवक को गिराकर पीटा। कोर्ट में पेश ना होने के कारण युवक के खिलाफ वारंट जारी हुआ था। युवक रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन पुलिस उसे पीटती रही।
राहगीरों ने बनाया वीडियो
विवादित दारोगा और सिपाही चकेरी थाना क्षेत्र के सनिगवां चौकी में तैनात हैं। राहगीरों ने वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल किया है। लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसे दारोगा और सिपाही के ऊपर कार्रवाई होनी ही चाहिए। ऐसे लोग ही पुलिस की छवि को बिगाड़ने का काम करते हैं।
यह भी पढ़ें: 53 साल 8 महीने और 875 तारीखें, लाक्षागृह पर मुस्लिम पक्ष का क्या था दावा? जिसमें हिंदू पक्ष की हुई जीत
बुलंदशहर में दारोगा और कांस्टेबल लाइन हाजिर
बता दें कि बुलंदशहर में एक रिश्वतखोरी का ऑडियो वायरल होने के बाद एसएसपी श्लोक कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने दारोगा शैलेश कुमार और जीप चालक कांन्स्टेबल विनोद कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। सीओ डिबाई रामकरण सिंह की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई। पैसे के लेनदेन का ऑडियो वायरल हुआ था। मामला नरौरा के रामघाट थाने का है।
यह भी पढ़ें: I.N.D.I Alliance के लिए बड़ा सवाल, उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस के बीच जारी है प्रेशर पालिटिक्स का गेम
संबंधित खबरें
यूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
51 mins agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
1 hr agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
1 hr agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
2 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
3 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
7 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
9 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
16 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines