मथुरा में पुलिस वालों के साथ विधायक के भतीजे की गुंडागर्दी, खुलेआम दे रहा धमकी, देखें Video

MLA Nephew Misbehaved with Mathura Police: वीडियो में विधायक के भतीजे को पुलिस वालों के साथ सड़क पर गाली गलौज और बदतमीजी करते देखा जा सकता है।

MLA Nephew Misbehaved with Mathura Police

विधायक के भतीजे ने मथुरा पुलिस के साथ की बदसलूकी

MLA Nephew Misbehaved with Mathura Police: उत्तर प्रदेश के मथुरा से पुलिस के साथ बदतमीजी और अभद्रता का एक मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने खुद को विधायक का भतीजा बताते हुए पुलिसकर्मियों के साथ बीच सड़क पर काफी गाली गलौज और बदतमीजी की। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में आरोपी युवक पुलिस वालों को बाद में देख लेने की धमकी देते हुए भी दिखाई दे रहा है। हैरानी की बात है कि पुलिस ने इस युवक के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन

राजेश चौधरी का भतीजा हूं…

वीडियो में खुलेआम पुलिस वालों को धमकी देने वाला यह शख्स खुद को मांट के विधायक राजेश चौधरी का भतीजा बता रहा है। यह मामला सोमवार रात मथुरा शहर के कोतवाली क्षेत्र के महोली रोड का है। जब यह शख्स सड़क पर पुलिस वाले के साथ सड़क पर गाली गलौज और बदतमीजी कर रहा था, उस वक्त घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ जुटी हुई थी। उसी भीड़ में से एक व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। पोस्ट होने के साथ ही यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि कोतवाली पुलिस ने इस शख्स के खिलाफ अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया है।

विज्ञापन

इस वीडियो को veernarayan sharma नाम के एक X हैंडल पर शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि इस घटना के बारे में जरूरी जानकारियां दी गई हैं।

विज्ञापन

पहले भी हो चुकी हैं इस तरह की घटनाएं

बता दें कि, ऐसा पहली बार नहीं है कि उत्तर प्रदेश में विधायक और उनके रिश्तेदारों द्वारा पुलिस का अपमान किया जा रहा है। इससे पहले कई बार विधायक और उनके रिश्तेदार यूपी पुलिस के साथ बदतमीजी और गाली गलौज करते हुए गए हैं। कई मामलों में घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ