हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kanpur News: शादी में फेरों से पहले दूल्हे को उठा ले गई पुलिस, वजह जानकर दुल्हन भी हैरान

विज्ञापन

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में पुलिस एक दूल्हे को शादी के मंडप से उठाकर ले गई। लड़की वाले हक्केबक्के रह गए कि ये आखिर हुआ क्या? लड़की वालों ने जब इसकी जानकारी की तो पता चला कि दूल्हा पहले से शादीशुदा था और बिना बताए दूसरी शादी कर रहा था। मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

दिल्ली का रहने वाला है आरोप दूल्हा

जानकारी के मुताबिक नई दिल्ली, अकबर रोड निवासी राजेंद्र सिंह के बेटे सुरेंद्र सिंह उर्फ मोनू की शादी 17 नवंबर 2016 को उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में हुई थी। शादी के कुछ दिन तक सब कुछ सही चला। उसके बाद पति-पत्नी में विवाद होने लगा। आए दिन घर में क्लेश होने लगी। इसी दौरान सुरेंद्र का किसी और लड़की से प्रेम प्रसंग हो गया।

दूसरी लड़की से छिपाई शादी की बात

सुरेंद्र ने अपनी पत्नी को छोड़कर दूसरी लड़की से शादी का मन बना लिया। ये लड़की कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। आरोप है कि सुरेंद्र ने इस लड़की को अपनी शादी के बारे में नहीं बताया था। गुरुवार को सुरेंद्र और लड़की की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान पहली पत्नी को पति की इस करतूत की जानकारी हो गई।

विज्ञापन

पुलिस लेकर गेस्ट हाउस पहुंची पुलिस

उसने तत्काल कानपुर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पहली पत्नी पुलिस लेकर शादी वाले गेस्ट हाउस में पहुंच गई। इस दौरान दूल्हा मंडल में बैठा था। तभी वहां पुलिस को देखकर दूल्हा हक्का-बक्का रह गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और सीधा थाने लेकर पहुंच गई। पुलिस की कार्रवाई के बाद शादी में खलल पड़ गया। बताया गया है कि पुलिस आरोपी दूल्हे समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola