Live Updates
11:18 (IST) 16 Jun 2026
Kanpur LIVE News Today: कानपुर में गर्मी करेगी बहुत परेशान

शहर में आज गर्मी अपने चरम पर रहने की संभावना है. दोपहर 12 बजे के बाद तापमान तेजी से बढ़ेगा और 3 बजे तक 40°C तक पहुंच सकता है. लगातार धूप और कम हवा की वजह से लोगों को लू और गर्मी से सावधान रहने की सलाह है.

10:48 (IST) 16 Jun 2026
Kanpur LIVE News Today: गर्मी से होगी कानपुर की सुबह!

कानपुर में सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर देखने को मिल रहा है. सुबह 9 बजे तापमान 31°C दर्ज किया गया, जबकि महसूस होने वाला तापमान 37°C तक पहुंच गया. मौसम विभाग के अनुसार दोपहर में पारा 40°C तक जा सकता है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.

Live News Kanpur: कानपुर देहात के एक गांव में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान उस समय माहौल गर्म हो गया, जब प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान को पता चला कि ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के लिए राजस्व विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं हैं. गांव के लोग अपनी शिकायतें और समस्याएं लेकर चौपाल में पहुंचे थे, लेकिन वहां सिर्फ कानूनगो की मौजूदगी देखकर मंत्री ने नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि जब प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया था, तब संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित होनी चाहिए थी. मंत्री की नाराजगी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.

DM पर भड़के मंत्री

रात्रि चौपाल के दौरान मंत्री राकेश सचान ने मौके से ही जिलाधिकारी कपिल सिंह को फोन कर अधिकारियों की अनुपस्थिति पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि पंचायतों को आपने मजाक बना रखा है. सरवनखेड़ा ब्लॉक के कठेठी गांव में पंचायत चल रही है. राजस्व विभाग का यहां कोई भी अधिकारी नहीं है. सिर्फ कानूनगो है. जब कैबिनेट मंत्री को आना था तो एसडीएम को रहना चाहिए. क्यों नहीं आए. तहसीलदार भी नहीं है. सरकार का निर्देश हैं, जीओ जारी है.

कोई काम नहीं हो रहा है सिर्फ फार्मेल्टी हो रही है- मंत्री राकेश सचान

कैबिनेट मंत्री ने आगे फोन में कहा, 'यहां कोई काम नहीं हो रहा है सिर्फ फार्मेल्टी हो रही है. यहां जो शिकायतें आ रही हैं, इन्हें कौन नोट करेगा? यहां लोगों से पैसा ले रखा है और काम नहीं हो रहे है. कई शिकायतें आई हैं. हम आपके कानूनगो को नोट करा दे रहे हैं. एसडीएम होतीं तो तत्काल निस्तारण कर जवाब देतीं. इन शिकायतों का निस्तारण होना चाहिए. भविष्य में इस बात का ध्यान रखा जाए कि सारे अधिकारी रहें. डीसी मनरेगा ने सूचना दी है. आप एसडीएम से पूछिए कि क्यों नहीं रहीं. उनसे जवाब तलब कर बताइए.

कानपुर की ताजा खबर के लिए जुड़े रहें न्यूज24 से…