Kanpur Murder Case: कानपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां नौबस्ता थाना अन्तर्गत हंसपुरम आवास विकास में राहुल तिवारी नाम के युवक ने पत्नी सपना तिवारी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद महिला के देवर ने उसके बच्चों को घटना की जानकारी दी। हादसे के बाद देवर, महिला को लेकर हाॅस्पिटल पहुंचा, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पत्नी की हत्या के बाद युवक बच्चों को लेकर घर से फरार हो गया।
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं मृतका के पिता के द्वारा थाने में दी गई तहरीर के अनुसार उन्होंने अपनी बड़ी बेटी सपना की शादी नौबस्ता के आवास विकास हंसपुरम निवासी राहुल तिवारी के साथ 2010 में की थी। दोनों की शादी से उन्हें एक 10 साल का बेटा और 6 साल की बेटी है।
भजन गायिका थी मृतका
सपना एक भजन गायिका थी। वह कानपुर शहर के अलावा अन्य शहरों में जाकर भजन कार्यक्रमों में हिस्सा लेती थी। उसके सोशल मीडिया पर भी लाखों की संख्या में फाॅलोवर्स थे। वहीं दूसरी ओर सपना का पति राहुल नशे का आदी थी। वह पत्नी की आय को भी नशा करने के लिए छीन लेता था और मना करने पर उसके साथ मारपीट करता था।
मृतका के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार को भी उनकी बेटी घर आई हुई थी। रात को करीब 10 बजे वह अपने ससुराल चली गई। जहां उनके दामाद राहुल की सपना से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद राहुल जबरन घसीटकर सपना को घर की छत पर ले गया और वहां उसके साथ मारपीट की। इसके बाद राहुल ने सपना को छत से धक्का दे दिया। जिसके बाद हाॅस्पिटल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ेंः चाची बना रही थी संबंध, अचानक आ गई बच्ची; भेद न खुल जाए…पहले प्रेमी से करवाया रेप; फिर हत्या
ये भी पढ़ेंः बिजनेसमैन की हत्या, 2 टुकड़ों में लाश मिली, सिर गायब; दोस्त ने भी किया सुसाइड, UP के वाराणसी की घटना
संबंधित खबरें
क्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
3 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
4 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
4 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
5 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
9 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
13 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
1 day agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
1 day agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
1 day agoचम्पावत में धामी की कैबिनेट बैठक, अब जिलों में भी होगी मंत्रिमंडल की बैठक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines