कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस वे से 35 मिनट में पूरा होगा 3 घंटे का सफर, यहां देखिए पूरा रूट

Kanpur-Lucknow Expressway: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे के निर्माण का काम तेजी से किया जा रहा है। इस एक्सप्रेस वे को 2025 में खुलने की योजना बनाई जा रही है। जानिए इसके बनने से कहां पर कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी।

Kanpur-Lucknow Expressway

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे

Kanpur-Lucknow Expressway: लखनऊ-कानपुर की यात्रा करने वाले यात्रियों को एक नई सड़क का तोहफा मिलने वाला है। जिससे दोनों शहरों के बीच यात्रा में लगने वाला समय बहुत कम हो जाएगा। पहले इसको 6-लेन का बनाने की योजना थी लेकिन अभी यह एक्सप्रेस वे 8 लेन का होगा। जिसको 2025 में खोलने की योजना बनाई जा रही है। इसके बनने से पर्यटकों और कर्मशियल गाड़ियों के लिए सफर आसान हो जाएगा। इसकी लागत 4,700 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन

कितने किलोमीटर का एक्सप्रेस-वे?

लखनऊ-कानपुर के बीच बनाए जा रहे इस एक्सप्रेस-वे आधे से ज्यादा काम पूरा किया जा चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलिवेटेड रोड और ग्रीन फील्ड रूट का 75 फीसदी काम पूरा हो चुका है। कहा जा रहा है कि 63 किमी वाले इस एक्सप्रेस वे का काम तय समय सीमा से कई महीने पहले बनकर तैयार हो सकता है। जानकारी के मुताबिक, पहले इसको जुलाई 2025 में खोला जाना था, लेकिन अब इसका काम मार्च 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

क्या रहेगा रूट?

लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस वे को लखनऊ रिंग रोड से जोड़ा जाएगा। यह एक्सप्रेस वे लखनऊ के शहीद पथ से शुरू होगा जो बंथरा, बनी, दतौली कांथा, तौरा, न्यौराना, अमरसास और रावल मार्ग होते हुए नवाबगंज को कानपुर से जुड़ेगा। इसमें 18 किलोमीटर एलिवेटेड रूट बनाया जाएगा, बाकी 45 किलोमीटर ग्रीन फील्ड पर नया रूट तैयार किया जाना है। इस प्रोजेक्ट में तीन बड़े पुल, 28 छोटे पुल, 38 अंडरपास और 6 फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

कितना कम होगा समय?

कानपुर से लखनऊ की यात्रा करने में अभी लगभग 3 घंटे का समय लग रहा है। इस एक्सप्रेस वे के बनने से 75 किमी की दूरी तय करने में केवल 35 से 45 मिनट का समय लगेगा। अभी यात्रियों के सामने जगह-जगह डायवर्जन, संकरे रास्तों और जाम की समस्या आती है, जिसकी वजह से सफर तय करने में डबल से भी ज्यादा समय लग जाता है। आपको बता दें कि इसकी आधारशिला मार्च 2019 में रखी गई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ