हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

कानपुर में थाने से लौटते ही किसान पर बरसी गोलियां, घर के बाहर हुई मौत; पुरानी रंजिश का शक

कानपुर के चौबेपुर क्षेत्र में 25 वर्षीय किसान गिरजा शंकर निषाद की घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हो सकता है.

विज्ञापन
कानपुर के चौबेपुर में किसान की गोली मारकर हत्या. (Image- AI Generated)

कानपुर के चौबेपुर क्षेत्र के वजीदपुर गांव में एक किसान (25 वर्षीय) की उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई. वह और उनका बड़ा भी एक चाकू हमले की रिपोर्ट करके थाने से लौट थे.

गुरुवार को पुलिस ने इसकी जानकारी दी. मृतक किसान की पहचान गिरजा शंकर निषाद के रूप में हुई है, जो बुधवार को तकरीबन रात 9.30 बजे अपने घर के बाहर खड़ा था. स्थानीय ग्रामीण कुलदीप निषाद ने पुलिस शिकायत को लेकर मृतक से झगड़ा किया, तभी कुलदीप एक देशी पिस्तौल निकाल कर मृतक पर गोलियां चला दी.  

पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक गोली उसके दाहिने हाथ में लगी और एक उसकी छाती में लगी, जिससे गंभीर तरीके से खून बहने लगा. गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी हथियार लहराते हुए मौके से भाग गए. अधिकारी ने बताया कि गिरजा शंकर को भीतरगांव के एक निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई.

विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एसएम कासिम आबिदी ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि हत्या की वजह दो परिवारों के बीच पुरानी दुश्मनी से जुड़ी है. आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें गठित की गईं हैं.

मृतक के बड़े भाई रामपाल ने पहले पुलिस को शिकायत की थी कि बहस के बाद कुलदीप ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और चाकू से हमला किया. परिवार की शिकायत दर्ज कर ली गई है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola