Kanpur double murder case: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग और उसके बेटे की लिव इन पार्टनर की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप बुजुर्ग के पोते-पोतियों पर लगा है। कानपुर देहात जिले के अमरोधा कस्बे में वीरवार सुबह हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। मृतकों की पहचान 83 साल के राम प्रकाश द्विवेदी और 30 साल की खुशबू के तौर पर हुई है।
घर में आए, पिटाई शुरू कर दी
63 साल का विमल वारदात में बुरी तरह घायल है। खुशबू उसी के साथ लिव इन पार्टनर के तौर पर रह रही थी। वहीं, परिवार को दोनों के साथ रहने पर आपत्ति थी। जिसके कारण मनमुटाव चल रहा था। आरोपियों में 18 साल का अक्षत और उसका 42 साल का सौतेला भाई ललित शामिल है। दोनों लोग राम प्रकाश के घर गए थे। जहां पर तीनों ने विमल, खुशबू और राम प्रकाश की जमकर पिटाई की।
आरोपियों ने इसके बाद चाकुओं से हमला कर दिया। एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि आरोपियों ने कई वार राम प्रकाश और खुशबू पर किए थे। विमल ने किसी तरह मौके से भागकर जान बचाने की कोशिश की। उसे मुन्ना नाम के व्यक्ति ने देख लिया। जो पहले उनके ही परिवार के साथ रहता था। मुन्ना ने वारदात के बारे में विमल के बड़े भाई कमल को बताया। जो पास ही मकान में रहता है।
विमल की हालत बेहद नाजुक
किसी तरह विमल को जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया। बाद में उसे गंभीर हालत के चलते कानपुर के लाला लाजपत राय (एलएलआर) अस्पताल में रेफर किया गया। यहां उसका इलाज जारी है, हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। एसपी ने बताया कि आरोपी अक्षत और ललित को अरेस्ट कर लिया गया है। आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए भागने की कोशिश की। अतिरिक्त एसपी राजेश कुमार पांडे ने बताया कि आरोपी अपने पिता के खुशबू के साथ रहने को लेकर गुस्से में थे। दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
9 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
13 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
18 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
18 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
20 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
23 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
23 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
1 day agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines