गर्लफ्रेंड का कर्ज चुकाने के लिए बुर्का पहनना पड़ा भारी, भाई समेत पकड़ा तो भीड़ ने पीटा

कानपुर में प्रेमिका का घाटा पूरा करने के लिए प्रेमी और उसका नाबालिग भाई बुर्का पहनकर भाभी के घर में चोरी करने पहुंचे. घर में अकेली महिला ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया, जिससे मोहल्ले के लोगों ने दोनों को रंगे हाथों धर दबोचा. पुलिस ने साजिशकर्ता प्रेमिका समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Kanpur Crime News, Kanpur Robbery Attempt, Burqa Robbery Kanpur, UP Police Crime Update, Kanpur Sister In Law Robbery Case

उत्तर प्रदेश के कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां श्यामिका नाम की युवती ने अपने प्रेमी प्रांजल सिंह के चाय के कारोबार में हुए वित्तीय नुकसान की भरपाई के लिए अपने ही भाई राजेंद्र के घर दिनदहाड़े डकैती की साजिश रच दी. ननद की सटीक मुखबिरी पर प्रेमी प्रांजल और उसका 12वीं में पढ़ने वाला नाबालिग भाई बुर्का पहनकर, कटर और लोहे की रॉड लेकर घर में घुसे. हालांकि, पीड़िता शैली की समझदारी, अदम्य साहस और शोर मचाने की वजह से पड़ोसियों ने दोनों भाइयों को रस्सी से बांधकर दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे हुआ हमला?

शनिवार दोपहर प्रिंटिंग प्रेस कारोबारी राजेंद्र अपने बच्चों को स्कूल से लाने गए थे. घर में उनकी पत्नी शैली और मां राधा अकेली थीं. श्यामिका को इस समय सारणी की पूरी जानकारी थी, जिसका फायदा उठाकर उसने प्रांजल को वारदात के लिए भेजा. शुरुआत में शैली ने बुर्का पहने दो लोगों को महिलाएं समझा, लेकिन अंदर आते ही उन्होंने बुर्का हटाकर लोहे की रॉड से हमला कर दिया. दोनों आरोपियों का इरादा महिलाओं को डराकर कटर से तिजोरी काटने का था, ताकि सारा कैश और जेवर समेटा जा सके. शैली की सतर्कता से पूरी योजना फेल हो गई.

एसीपी आशुतोष सिंह ने बताया कि मौके से कटर, लोहे की रॉड और बुर्का बरामद हुआ है. पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रांजल, उसके नाबालिग भाई और साजिशकर्ता प्रेमिका श्यामिका को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

क्या बोले कानपुर पुलिस के ACP आशुतोष सिंह?

कानपुर पुलिस के ACP आशुतोष सिंह की शुरुआती जांच में किरायेदार और प्रेम-संबंधों का बैकग्राउंड सामने आया. प्रांजल पहले श्यामिका के घर में किरायेदार के रूप में रहता था, जहां दोनों के बीच संबंध बने. दोनों ने चाय का धंधा शुरू किया, जिसमें नुकसान हो गया. पैसों की जरूरत को देखते हुए श्यामिका ने प्रांजल को अपनी भाभी शैली की तिजारी लूटने का प्लान समझाया. प्रांजल ने पैसों का लालच देकर अपने नाबालिग भाई को भी इस अपराध में शामिल कर लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ