बेरहमी! 5 साल के मासूम ने पैंट में किया पेशाब, टीचर ने गर्म चाकू से जला दिया प्राइवेट पार्ट

शिकायत के मुताबिक, बच्चे ने टीचर प्रीति कुशवाहा से टॉयलेट जाने की इजाजत मांगी, लेकिन उसे जाने नहीं दिया गया. इसके बाद बच्चे ने पैंट में ही पेशाब कर दिया.

class room

मामला वाराणसी के पांडेपुर इलाके के एक प्राइवेट स्कूल का है. (AI इमेज)

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पांच साल के बच्चे का प्राइवेट पार्ट चाकू से जला दिया गया. इस मामले में एक प्राइवेट स्कूल के टीचर, प्रिंसिपल और मैनेजमेंट के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. आरोप है कि नर्सरी में पढ़ने वाले पांच साल के बच्चे के प्राइवेट पार्ट्स को गर्म चाकू से जलाया गया.

विज्ञापन

मामला वाराणसी के पांडेपुर इलाके के एक प्राइवेट स्कूल का है. शिकायत के मुताबिक, बच्चे ने टीचर प्रीति कुशवाहा से टॉयलेट जाने की इजाजत मांगी, लेकिन उसे जाने नहीं दिया गया. इसके बाद बच्चे ने पैंट में ही पेशाब कर दिया. इसके बाद टीचर बच्चे को दूसरे कमरे में ले गईं, चाकू गर्म किया और उसके प्राइवेट पार्ट्स को जला दिया.

विज्ञापन

इसके साथ ही टीचर पर बच्चे को पीटने का भी आरोप लगाया गया है.

जब बच्चा घर लौटा तो उसने इसके बारे में घरवालों को बताया. जिसके बाद घरवालों ने पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज करवाई. शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने टीचर, स्कूल प्रिंसिपल और स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया.

विज्ञापन

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस मामले पर तुरंत कार्रवाई की मांग करते हुए इसे दर्दनाक और खौफनाक बताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है, ‘ये एक बेहद गंभीर मामला है जिसका दर्दनाक और खौफनाक असर उस बच्चे पर जीवनभर हो सकता है. टीचर्स में इतनी समझ तो होनी चाहिए कि उन्हें बच्चों से हमदर्दी और इंसानियत से पेश आना चाहिए. तत्काल यथोचित कार्रवाई हो!’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ