Kanpur-Bhopal Economic Corridor Latest Updates: देश के अलग-अलग कोनों में कई बड़े हाइवे पर काम चल रहा है। वहीं यूपी और एमपी को कनेक्ट करने के लिए कानपुर-भोपाल इकोनॉमिक कॉरिडोर (KBEC) को भी मंजूरी मिल चुकी है। यह नया 4 लेन कॉरिडोर कई मायनों में खास होने वाला है। इसके बनने के बाद कानपुर से भोपाल की दूरी 7 घंटे तक कम हो जाएगी।
KBEC का बजट
केंद्र सरकार ने कानपुर भोपाल इकोनॉमिक कॉरिडोर को हरी झंडी दिखा दी है। 526 किलोमीटर के इस हाइवे का काम 4 चरणों में पूरा होगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए 3500 करोड़ रुपए के बजट को मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट के तहत मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित सतई घाट से यूपी के कैमाहा तक सड़क बनेगी।
यह भी पढ़ें- Best Highways In India: ये हैं देश के 7 सबसे खूबसूरत हाईवे, ‘सड़कों पर ही नजर आ जाएगी जन्नत’
यूपी और एमपी को जोड़ेगा KBEC
कानपुर-भोपाल इकोनॉमिक कॉरिडोर मध्य प्रदेश में तकरीबन 360 किलोमीटर और उत्तर प्रदेश में 166 किलोमीटर रहेगा। 166 किलोमीटर की इस दूरी में कैमाहा से कानपुर तक सड़क बनेगी। छतपुर से गुजरने वाले सागर-कबरई हाइवे को भी KBEC में जोड़ा जाएगा।
कब तक होगा पूरा?
बता दें कि KBEC को बनाने का ऐलान 2023 में ही हो गया था। तब से इस पर काम चालू है। खबरों की मानें तो यह फोर लेन हाइवे अगले साल 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बनने के बाद कानपुर से भोपाल की दूरी काफी हद तक कम हो जाएगी।
क्या होगा फायदा?
वर्तमान में कानपुर से भोपाल जाने में 12-14 घंटे का समय लगता है। वहीं KBEC बनने के बाद कानपुर से भोपाल महज 7 घंटे में पहुंचा जा सकेगा। इस प्रोजेक्ट के तहत कानपुर से भोपाल के बीच मौजूद 2 लेन रोड को भी 4 लेन में बदला जाएगा। KBEC बनने से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच मौजूद कई शहरों तक कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी। यह हाइवे दोनों प्रदेशों के कई गांवों को भी जोड़ने में मददगार होगा।
कई शहरों को करेगा कनेक्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कानपुर से कबरई महोबा तक 112 किलोमीटर का हाइवे बनाया जाएगा। यह हाइवे कानपुर नगर, कानपुर देहात, हमीरपुर और महोबा से होते हुए छतरपुर तक जाएगा। छतरपुर में यह हाइवे KBEC में जाकर मिलेगा। इसके बनने से नौबस्ता से लेकर घाटमपुर और हमीरपुर में लगने वाले ट्रैफिक जाम से भी छुटकारा मिल जाएगा। इस पूरे प्रोजेक्ट की लागत 3700 करोड़ आंकी गई है।
यह भी पढ़ें- Mumbai-Nagpur Highway: अब 8 घंटे में तय होगी दूरी, समृद्धि हाईवे का उद्घाटन जल्द
संबंधित खबरें
कौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
1 hr agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
6 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
6 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
8 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
9 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
10 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
12 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
13 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
14 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines