Mumbai-Nagpur Highway: अब 8 घंटे में तय होगी दूरी, समृद्धि हाईवे का उद्घाटन जल्द

मुंबई- नागपुर समृद्धि हाईवे के आखिरी चरण का काम भी पूरा हो चुका है। बताया जा रहा है कि सीएम देवेंद्र फडणवीस जल्द ही इसका उद्घाटन करेंगे। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Samriddhi highway

मुंबई/ राहुल पांडेय : इस साल मुंबई और महाराष्ट्र को बड़ी सौगात मिलने वाली है। महाराष्ट्र सरकार और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का ड्रीम प्रोजेक्ट बनकर तैयार हो गया है। इगतपुरी से मुंबई तक हाईवे के आखिरी चरण का काम पूरा हो चुका है। इस प्रोजेक्ट के पूरे होने के बाद मुंबई से नागपुर की दूरी बहुत कम हो जाएगी। समृद्धि हाईवे शुरू होने से मुंबई नागपुर की दूरी को 16 घंटे के बजाय केवल 8 घंटे में तय किया जा सकेगा।

विज्ञापन

समृद्धि हाईवे – ड्रीम प्रोजेक्ट

बता दें कि मुंबई- नागपुर समृद्धि हाईवे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी ड्रीम प्रोजेक्ट है। माना जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट महाराष्ट्र की सामाजिक और आर्थिक विकास में मददगार साबित होगा। नागपुर से इगतपुरी तक का ये हाईवे 701 किलोमीटर लंबा है। इगतपुरी से मुंबई 76 किलोमीटर का आखिरी चरण का काम भी पूरा हो चुका है। संभावना जताई जा रही है कि सीएम देवेंद्र फडणवीस जल्द ही इसका उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन

इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए सिविल इंजीनियर डॉ अनिल कुमार गायकवाड़ ने अहम भूमिका निभाई है। बता दें उनके इस प्रोजेक्ट पर पकड़, काबिलियत और स्टडी को देखते हुए उन्हें MSRDC का उपाध्यक्ष और प्रबंधक निदेशक बनाया गया, फिलहाल वो MSRDC चीफ के रूप में काम कर रहे हैं।

Mumbai-Nagpur Highway

विज्ञापन

समृद्धि हाईवे की खासियत

इस प्रोजेक्ट को सुपर कम्युनिकेशन कॉरिडोर कहा जा रहा है,  जिसमें 65 फ्लाईओवर, 24 इंटरचेंज है। इसके अलावा इस हाइवे पर 6 सुरंग और पैदल यात्री के लिए अंडर पास भी बनाया गया है। ये देश का 701 किलोमीटर लंबा हाई टेक एक्सप्रेस वे है, जिसपर 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ियां दौड़ सकती हैं।

इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 67 हजार करोड़ रुपये है, जो दस जिलों को सीधे और 14 को इन डायरेक्ट कनेक्ट करती है। समृद्धि हाईवे पर कुल 30 फ्यूल स्टेशन, इमरजेंसी के लिए 21 एम्बुलेंस और 21 क्विक रिस्पांस व्हीकल रखे गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ