Uttar Pradesh News : अक्सर सोशल मीडिया पर सुंदर लड़कियों की फोटो देखकर उसके चक्कर में युवा फंस जाते हैं। इंस्टाग्राम या फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर पहले प्यार होता है और फिर जब सच्चाई सामने आती है तो दोनों के बीच तकरार हो जाती है। उत्तर प्रदेश के कानपुर में ऐसा ही एक बेहद अजीबोगरीब प्रेस प्रसंग का मामला सामने आया है, जहां एक 20 साल के युवक को 45 साल महिला से प्यार हो जाता है। आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा?
एक महिला ने इंस्टाग्राम की प्रोफाइल पर अपनी कम उम्र की तस्वीर लगाई थी, जिसके चक्कर में एक 20 साल का युवक फंस गया। जब लड़का मिलने जाता है तो वह उसे देखकर चौंक जाता है, क्योंकि महिला की उम्र 45 साल थी। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और युवक ने महिला के साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें : सोशल नेटवर्किंग से किडनैप बच्ची को छुड़ाया, फिरौती मांगने वाला शख्स कैसे पहुंचा जेल?
इंस्टाग्राम पर चैट से शुरू हुई थी बातचीत
पुलिस के मुताबिक, कानपुर में 20 साल के दीपेंद्र सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक महिला से चैट करना शुरू किया और दोनों में प्यार हो गया। एक दिन युवक ने उससे मिलने का फैसला किया। दीपेंद्र उस महिला को देखकर हैरान रह गया, क्योंकि सोशल मीडिया प्रोफाइल पर महिला की कम उम्र की तस्वीर लगी थी। युवक के पूछने पर महिला ने अपनी उम्र 45 साल बताई।
यह भी पढ़ें : शादी भी हुई, पैसे भी नहीं मिले; यूपी फेक मैरिज स्कैंडल का सामने आया असली सच
महिला को देख उग्र हो गया युवक
इसके बाद दीपेंद्र को गुस्सा आ गया। उसने महिला से बहस की और फिर उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि युवक ने फर्श पर सिर पटककर महिला को जख्मी कर दिया। फिर उसका मोबाइल लेकर फारर हो गया। घायल महिला ने पुलिस से मामले की शिकायत की और आरोप लगाया कि युवक ने मारपीट करने के बाद उसका मोबाइल चुरा लिया। जब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया तो सच्चाई सामने आई।
संबंधित खबरें
UP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
10 mins agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
46 mins agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
2 hrs agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
3 hrs agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
3 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
5 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
5 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
16 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
20 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines