सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के 5 डॉक्टरों की मौत, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर हुआ हादसा

Lucknow-Agra Expressway Accident: यूपी के कन्नौज में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां एक तेज गति से आ रही स्कार्पियो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में 5 डॉक्टरों की मौके पर ही मौत हो गई।

Kannauj Road Accident

Kannauj Road Accident

Kannauj Road Accident: यूपी के कन्नौज में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। इसमें सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के 5 डॉक्टरों की मौत हो गई। ये सभी लोग लखनऊ से लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार डॉक्टरों की तेज गति से आ रही स्कार्पियो डिवाइडर तोड़कर हाईवे के दूसरी ओर पलट गई। इस दौरान पीछे से तेज स्पीड से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि सभी की मौत हो गई।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सभी छात्र सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी से पीजी की स्टडी कर रहे थे। सभी की पहचान हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों के शवों को नजदीक के हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि उसे सुबह 3 बजकर 43 मिनट पर कंट्रोल रुम में हादसे की जानकारी मिली। शुरुआती जांच के अनुसार ड्राइवर को झपकी आने के कारण हादसा हो गया।

विज्ञापन

हादसे में संतोष कुमार पुत्र जीत नारायण निवासी राजपुरा भाग 3 न्यू कैंपस रिम्स सैफई, अरुण कुमार पुत्र अंगद लाल तेरा मल मोतीपुर कन्नौज, अनिरुद्ध वर्मा पुत्र पवन कुमार, निवासी कमला नगर, आगरा, नरदेव पुत्र राम लखन नवाबगंज बरेली की मौत हो गई। जबकि एक मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे में स्कार्पियो सवार एक युवक जयवीर सिंह निवासी मुरादाबाद घायल हो गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ