Blind Murder Case: 7 साल के मासूम ने सुलझाई ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी, दो लोगों की गिरफ्तारी

15 नवंबर को चित्रकूट में लूट के बाद 13 साल की बच्ची को गला रेत कर मार दिया गया। 7 साल के एक बच्चे ने दो अपराधियों को पकड़ने में पुलिस की मदद की।

Chitrakoot murder case

Chitrakoot murder case

Blind Murder Case/ इमरान हुसैन खां उर्फ जुगनू (चित्रकूट यूपी): यूपी के चित्रकूट में कुछ दिनों पहले एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसमें व्यापारी के घर लूट करने के बाद चोरों ने उनकी 13 साल की बेटी की गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि यह एक ब्लाइंड मर्डर केस था, जिसमें 12 दिन बाद उनको सफलता मिली है। बता दें कि इसका पूरा श्रेय सात साल के एक बच्चे को जाता है, जिसने अपराधियों का पहचान की है। आइए इस मामले के बारे में विस्तार से जानते हैं।

कब हुई थी घटना?

यूपी के चित्रकूट में एक गल्ला व्यापारी के यहां चोरी हुई और दिनदहाड़े उनकी बेटी की गला रेत कर हत्या कर दी गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर वहां पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। इस हत्या के साथ-साथ लाखों की लूट का मामला भी सामने आया है। बता दें कि घटना 15 नवंबर की है। हालांकि पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही थी, लेकिन इस ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी नहीं सुलझा पा रही थी।  घटना को 11 दिन हो चुके थे , मगर अब तक अपराधियों का कोई पता नहीं था। ऐसे में पुलिस ने अपनी  तफ्तीश का दायरा बढ़ाया।

पुलिस ने बढ़ाया तफ्तीश का दायरा

इसी बीच व्यापारी संघ के लोगों ने  शहर में कैंडल मार्च निकाल कर हत्यारों को फांसी दिए जाने की मांग की गई है।व्यापारी के घर से कुछ दूरी पर जनपद के कौशांबी निवासी नटों का डेरा था लेकिन वारदात के समय से डेरा के पुरुष वहां से गायब थे। नटों के डेरे में रहने वाले एक 7 वर्षीय बच्चे शाहिद ने  हत्या की गुत्थी सुलझाई।

बच्चे की गवाही से ब्लाइंड मर्डर केस में कौशांबी जनपद के रहने वाले रहीस खान और कल्लू को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि यह वारदात जनपद कौशांबी के रहने वाले रईस और कल्लू ने अंजाम दिया था।  दोनों अपराधियों ने लाखों के गहने और रुपए लूटने के बाद व्यापारी की बेटी की निर्मम तरीके से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी , क्योंकि उसने उनको पहचान लिया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट के गहने और नकदी भी बरामद कर ली है ।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ