हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

रेपिस्ट खुलेआम घूमते रहे, पीड़िता ने जान दे दी; UP पुलिस फिर सवालों के घेरे में

Rape Case Latest Update: नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया, लेकिन दुष्कर्म करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। इससे तंग आकर युवती ने फंदा लगाकर सुसाइड कर ली।

विज्ञापन

Kannauj Rape Survivor Suicide: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक दुष्कर्म पीड़िता ने सुसाइड कर ली है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से तंग आकर युवती ने फंदा लगाया। 5 दिन पहले उसके साथ दुष्कर्म हुआ था और पुलिस वालों ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था, लेकिन उस पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा था।

पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार भी नहीं कर रही थी। इसलिए वह निराश हो गई और उसने अपमानित होकर जीने से ज्यादा मुनासिब मरना समझा। पुलिस ने पीड़िता के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई करते हुए उस थाने के दारोगा को निलंबित कर दिया है, जिस थाने में पीड़िता ने रेप केस दर्ज कराया गया था। सस्पेंड किए गए दारोगा का नाम मान सिंह है।

यह भी पढ़ें:200 पैसेंजर एक साथ बीमार, सुहाना सफर दर्द में बदला; ऐसा क्या हुआ जो अचानक क्रूज पर मचा हाहाकार

विज्ञापन

सुसाइड करने के बाद एक आरोपी किया गिरफ्तार

सौरिख थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली लड़की को गांव के ही 2 युवक किडनैप करके दिल्ली ले आए थे। यहां उन्होंने उसे कई दिन बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर वे उसे गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गए थे। पीड़िता ने परिजनों के अनुसार, उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। मेडिकल में रेप की पुष्टि भी हुई।

लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, इसलिए उनकी बेटी ने सुसाइड कर ली। वह घर में ही फंदे पर झूलती मिली। वह रेप करने वालें के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से परेशान थी। वहीं जब पीड़िता ने सुसाइड कर ली तो अब पुलिस एक्शन लेने पर आ गई है। दारोगा को निलंबित कर दिया और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे की तलाश जारी है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:शादी करती, सुहागरात मनाती, लूटकर भाग जाती; पत्नी की 3 शादियां कराने वाले का घिनौना सच

पुलिस पर दबाव बनाने और धमकाने के आरोप

SP अमित कुमार आनंद ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि 11 जुलाई 2024 को गांव के 2 युवक 17 साल की लड़की को बहलाकर दिल्ली ले आए। यहां उन्होंने उसे बंधक बना लिया। लड़की के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने युवकों के नंबर ट्रेस करके 16 जुलाई को लड़की को दिल्ली से बरामद कर लिया।

विज्ञापन

18 जुलाई को मजिस्ट्रेट के सामने उसने बयान दर्ज कराए, लेकिन अब उसने फंदा लगा लिया है। मृतका के भाई ने पुलिस वालों पर उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए है। केस में समझौता करने का दबाव बनाने और बड़ी बहन को धमकाने का आरोप भी लगाया। CO ओंकारनाथ शर्मा ने मामले में कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें:चीन की ‘गंदी’ और शातिर चाल; लद्दाख में पैंगोंग लेक पर बना दिया ब्रिज, क्या है प्लानिंग!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola