Kannauj Rape Case: कन्नौज में सपा नेता नवाब सिंह यादव का डीएनए सैंपल पीड़िता के साथ मैच हो गया है। इसके साथ ही पीड़िता से बलात्कार की पुष्टि भी हो गई है। पुलिस को आज सुबह मिली फोरेंसिक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। ऐसे में अब जब डीएनए सैंपल मैच हो गया है तो सपा नेता और आरोपी नवाब सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब रेप के साथ-साथ पुलिस पाॅक्सो के तहत भी चार्जशीट दाखिल करेगी।
बीते 11 अगस्त को कन्नौज में पूर्व ब्लाॅक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने नाबालिग के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया था। इस दौरान पीड़िता ने 112 पर काॅल करके पुलिस को काॅल किया था। इसके बाद 112 और कोतवाली थाने की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान पीड़िता की बुआ भी वहीं मौजूद थी। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता की बुआ को हिरासत में लिया था और पूछताछ की थी।
ये भी पढ़ेंः हरियाणा में कांग्रेस का CM फेस के लिए 3 चेहरे मैदान में, हुड्डा-सुरजेवाला और शैलजा में कौन?
दोनों आरोपी पुलिस की हिरासत में
इसके बाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया और पीड़िता का और उसके परिजनों की सहमति पर मेडिकल कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हो गई। पुलिस ने नवाब सिंह को अरेस्ट कर लिया। बता दें कि रेपकांड की दूसरी आरोपी पीड़िता की बुआ है।
पीड़िता को काॅलेज लेकर पहुंची थी बुआ
पीड़िता की बुआ ही नाबालिग को लेकर नवाब सिंह यादव के काॅलेज पहुंची थी। घटना के वक्त भी वह कमरे के बाहर मौजूद थी। पीड़िता ने उसको आवाज भी लगाई लेकिन उनकी मदद नहीं की। पूछताछ के अनुसार बुआ ने पुलिस को बताया कि वह नवाब सिंह को 5-6 साल से जानती है। उसके नवाब सिंह से फिजिकल रिलेशन भी थे। इससे पहले उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।
ये भी पढ़ेंः Video: 12 मिनट में ज्वैलरी शॉप से कैसे लूटे 5 करोड़? हरिद्वार से वायरल हुआ CCTV फुटेज
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
9 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
12 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
13 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
15 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
15 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
17 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
17 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
19 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
21 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines