Video: 12 मिनट में ज्वैलरी शॉप से कैसे लूटे 5 करोड़? हरिद्वार से वायरल हुआ CCTV फुटेज

Haridwar Robbery Case: हरिद्वार में बदमाशों ने रविवार को ज्वैलरी के शोरूम में लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने महज 12 मिनट में पिस्टल के दम पर 5 करोड़ के गहने लूट लिए।

Haridwar Robbery in Jewelry Shop

Haridwar Robbery in Jewelry Shop

Haridwar Robbery in Jewelry Shop: उत्तराखंड के हरिद्वार से ज्वैलरी शाॅप में डकैती का मामला सामने आया है। यहां एक दुकान में घुसे डकैतों ने 5 करोड़ लूट लिये। इतना ही नहीं डकैतों ने इस घटना को महज 12 मिनट में अंजाम दे दिया। अब इस घटना की चारों ओर चर्चा हो रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ज्वैलरी शाॅप में हथियारबंद बदमाश ग्राहक बनकर घुसे। उन्होंने केवल 12 मिनट में 5 करोड़ का डाका डाला और फरार हो गए।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार डकैती के तरीके से पता चलता है कि बदमाश बहुत ही प्रोफेशनल थे। घटना शहर के बालाजी ज्वैलर्स की है। दो बदमाश पहले गहने देखने के लिए शोरूम में घुसे और सोने का कड़ा दिखाने की बात कही। इस दौरान वहां मौजूद सेल्स गर्ल कड़ा दिखाने लगी। शोरूम में और भी कई ग्राहक मौजूद थे। जब महिलाएं बाहर निकली तो एक बदमाश कुर्सी से उठकर सीधे काउंटर पर पहुंच गया।

विज्ञापन

पिस्टल निकाल कर किया फायर

काउंटर के पास पहुंचे बदमाश ने जींस से पिस्टल निकाली और शोरूम मालिक की ओर नाल करके फायर कर दिया। इसके बाद शोरूम के बाहर मौजूद गैंग के दूसरे साथी भी अंदर आ गए। बदमाशों ने हथौड़े से सीधे कांच के शोकेस को तोड़ा और गहने बैग में भर लिए। इस दौरान बदमाशों ने मिर्ची का स्प्रे भी छिड़क दिया। शोरूम से बाहर निकलकर आरोपी दो पहिया वाहन पर सवार होकर फरार हो गए।

विज्ञापन

घटना के बाद भड़के व्यापारी

घटना के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया। व्यापारी से लेकर सभी लोग सर्राफा व्यवसायी के यहां पर पहुंचने लगे और घटना के संबंध में जानकारी ली। शहर के बीचो-बीच घटी इस घटना से हर कोई गुस्से में दिखा। लोगों ने दुकानों के शटर गिरा दिए। इस दौरान एसएसपी भी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने लोगों को समझाइश कर शांत किया और आरोपियों को जल्द पकड़ने की बात कही।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ