UP Murder Case : उत्तर प्रदेश में कलयुगी बेटी ने अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने अपने भाई को भी जान से मारने की कोशिश की। इस घटना से गांव में मातम माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने आरोपी लड़की को हिरासत में ले लिया। हालांकि, इस वारदात की असली वजह नहीं पता चल सकी।
यह मामला कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में स्थित करमुल्लापुर गांव का है। एक नाबालिग लड़की के सिर पर अचानक से खून सवार हो गया। उसने धारदार हथियार से अपने पिता को काट डाला। इसके बाद आरोपी लड़की ने अपने भाई पर हमला किया, लेकिन वह पहले ही जाग गया। किशोरी ने हथोड़े से भाई को जान मारने की कोशिश की, लेकिन वह असफल हो गई।
यह भी पढ़ें : बिजनेसमैन की हत्या, 2 टुकड़ों में लाश मिली, सिर गायब; दोस्त ने भी किया सुसाइड, UP के वाराणसी की घटना
बहन ने भाई को दांत से काटा
इसके बाद बहन ने भाई को दांत काटा, जिस पर वह चिल्ला कर मौके से भाग निकला। इस वारदात से पूरे गांव में हल्ला मच गया और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। लोगों की भीड़ ने उस लड़की को पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना छिबरामऊ कोतवाली को दी। पिता की हत्या से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पिता का गला काटा
भाई ने बताया कि छोटी बहन की उम्र 17 साल है और वह 12वीं कक्षा में पढ़ाई करती है। बहन ने पहले पापा का गला काटा और फिर हाथ में हथौड़ा लेकर मेरे पास आई। इस पर मैंने उसके गले को दबाया, जिस पर बहन ने मुझे दांत काट लिया। इस पर मैंने जोर से चिल्ला दिया और फिर आसपास के लोग मौके पर आ गए। भाई के हाथ पर दांत से काटने, गर्दन, सीने और पीठ पर नाखून के निशान मिले हैं।
यह भी पढ़ें : Jaunpur Murder: यूपी में दिनदहाड़े पत्रकार की गोली मारकर हत्या, दहशत में लोग
हर एंगल पर जांच कर रही पुलिस
पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी लड़की के साथ घरवालों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस वारदात के हर एंगल पर जांच पड़ताल कर रही है।
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
8 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
18 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
21 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines