कलयुगी बेटी! पिता को धारदार हथियार से काटा, भाई जान बचाकर भागा; UP के कन्नौज में खौफनाक वारदात

Kannauj Murder Case : यूपी से एक खौफनाक वारदात की खबर सामने आई है। एक नाबालिग लड़की ने अपने पिता की हत्या कर दी। भाई अपनी जान बचाकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस हिरासत में लेकर किशोरी से पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी तक इस घटना का कारण नहीं पता चला।

Delhi Murder

UP Murder Case : उत्तर प्रदेश में कलयुगी बेटी ने अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने अपने भाई को भी जान से मारने की कोशिश की। इस घटना से गांव में मातम माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने आरोपी लड़की को हिरासत में ले लिया। हालांकि, इस वारदात की असली वजह नहीं पता चल सकी।

विज्ञापन

यह मामला कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में स्थित करमुल्लापुर गांव का है। एक नाबालिग लड़की के सिर पर अचानक से खून सवार हो गया। उसने धारदार हथियार से अपने पिता को काट डाला। इसके बाद आरोपी लड़की ने अपने भाई पर हमला किया, लेकिन वह पहले ही जाग गया। किशोरी ने हथोड़े से भाई को जान मारने की कोशिश की, लेकिन वह असफल हो गई।

विज्ञापन

बहन ने भाई को दांत से काटा

विज्ञापन

इसके बाद बहन ने भाई को दांत काटा, जिस पर वह चिल्ला कर मौके से भाग निकला। इस वारदात से पूरे गांव में हल्ला मच गया और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। लोगों की भीड़ ने उस लड़की को पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना छिबरामऊ कोतवाली को दी। पिता की हत्या से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पिता का गला काटा

विज्ञापन

भाई ने बताया कि छोटी बहन की उम्र 17 साल है और वह 12वीं कक्षा में पढ़ाई करती है। बहन ने पहले पापा का गला काटा और फिर हाथ में हथौड़ा लेकर मेरे पास आई। इस पर मैंने उसके गले को दबाया, जिस पर बहन ने मुझे दांत काट लिया। इस पर मैंने जोर से चिल्ला दिया और फिर आसपास के लोग मौके पर आ गए। भाई के हाथ पर दांत से काटने, गर्दन, सीने और पीठ पर नाखून के निशान मिले हैं।

विज्ञापन

हर एंगल पर जांच कर रही पुलिस

पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी लड़की के साथ घरवालों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस वारदात के हर एंगल पर जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ