Kannauj Girl Murder Case: यूपी के कन्नौज जिले में एक शख्स ने अपनी बेटी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। लड़की की मां उसे बचाने आई तो आरोपी ने उसे भी जमकर पीटा। बेटी ने दूसरे समुदाय के युवक से शादी की थी, जिससे पिता खफा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात जिले के सदर कोतवाली इलाके में आते होली मोहल्ले की है। कन्नौज सिटी सीओ कमलेश कुमार ने वारदात की पुष्टि की है। आरोपी का नाम सुरेंद्र सिंह है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 40 साल की बेटी को आरोपी ने पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी को जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:लाशों के बीच अय्याशी, मुर्दाघर में युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला सफाई कर्मचारी, किसने बनाया वीडियो?
बताया जा रहा है कि आरोपी की इकलौती बेटी थी, जिसे उसने मार डाला। पिता और बेटी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। शुक्रवार रात को दोनों की बीच फिर कलह हुई। पिता ने बेटी को पीटना शुरू कर दिया। मां ने बीचबचाव का प्रयास किया तो आरोपी ने उसे भी पीटा। मृतका का नाम पारुल था। जो रक्षाबंधन के दिन अपने मायके आई थी। उसने दूसरे समुदाय के युवक से लव मैरिज की थी। जिससे उसका पिता नाराज था। लेकिन पुलिस हत्या के पीछे कुछ और वजह मान रही है। UP पुलिस के अनुसार अभी मामले की जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है।
16 साल की प्रेमिका ने करवाया था मर्डर
हरियाणा के फरीदाबाद में कुछ दिन पहले एक शख्स की हत्या का मामला सामने आया था। पुलिस को मुस्तकीम नाम के शख्स का शव मिला था। जिसकी बेटी ने हत्या करवाई थी। 6 जुलाई को आरोपी सलीम को मुल्ला होटल के पास गिरफ्तार किया गया था। जिसने कबूल किया था कि 16 साल की प्रेमिका ने उसे हत्या के लिए कहा था। वारदात में उसका दोस्त कासिम भी शामिल था। सलीम के अफेयर का मुस्तकीम को पता लग गया था। उसने बेटी और प्रेमी दोनों को अलग रहने की चेतावनी दी थी। लेकिन सलीम को यह मंजूर नहीं था। जिसके बाद प्रेमिका से मिलकर मर्डर का प्लान बनाया।
ये भी पढ़ेंः बदलापुर-अकोला के बाद मुंबई में रेप, 13 साल की बच्ची बनी हवस का शिकार, FIR दर्ज आरोपी गिरफ्तार
संबंधित खबरें
शिमला में लक्कर बाजार से रिज तक जाना आसान, शुरू होगी फ्यूनिकुलर ट्रॉली सेवा
32 mins agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
4 hrs agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
14 hrs ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
23 hrs agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
1 day agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
1 day agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
1 day agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
1 day agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
1 day agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines