Kamal Rawat BJP Leader Rape Accused:उत्तराखंड में रेप के आरोपी भाजपा नेता कमल रावत को अरेस्ट कर लिया गया है। पुलिस ने कमल रावत को चंपावत से देर रात पकड़ा है। सोमवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। भाजपा नेता रहे कमल रावत को पार्टी ने पहले ही निष्कासित कर दिया था। 29 दिसंबर को भाजपा नेता पर नाबालिग से रेप का आरोप लगा था। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
यह भी पढ़ेंः नए साल पर पहली बुरी खबर, क्यों अस्पताल गेट पर महिला की हुई डिलीवरी?, नवजात ने तोड़ा दम
इस मामले में जानकारी देते हुए जांच अधिकारी योगेश उपाध्याय ने बताया कि पूर्व भाजपा नेता कमल रावत पर नाबालिग लड़की से रेप का आरोप है। मामले में कल उसे चंपावत से पकड़ा था। आज यानी सोमवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने भाजपा नेता पर पाॅक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। शनिवार को पीड़िता का मेडिकल कराया गया था लेकिन कोर्ट में पेश नहीं किया जा सका।
कांग्रेस ने सरकार का पुतला फूंका
इधर इस मामले में राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस ने विरोध करते हुए उत्तराखंड सरकार का पुतला फूंका है। बता दें कि चंपावत सीएम पुष्कर सिंह धामी का विधानसभा क्षेत्र है। ऐसे में पार्टी के जिलाध्यक्ष ने तुरंत प्रभाव से रावत को निष्कासित कर दिया। मामले में चंपावत के एसपी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि चंपावत के पूर्व भाजपा नेता पर आईपीसी की धारा 376, 504, 506 और पाॅक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने की आनाकानी
इससे पहले पीड़िता की मां ने पुलिस पर आरोप लगाया कि जब हम मामला दर्ज करवाने थाने पहुंचे तो पुलिस ने मामला दर्ज करने से इंकार कर दिया। इस दौरान पीड़िता की मां परिजनों के साथ घंटों कोतवाली में बैठी रही। इस दौरान उन्हें मीडिया कर्मियों से भी नहीं मिलने दिया गया। इसके बाद दोपहर में मुकदमा दर्ज हो पाया।
यह भी पढ़ेंः राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित होगी रामलला की 51 इंच लंबी प्रतिमा, पुरानी मूर्ति का क्या होगा?
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
2 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
7 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
8 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
8 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
10 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
11 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
12 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
12 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines