---विज्ञापन---

देश angle-right

राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित होगी रामलला की 51 इंच लंबी प्रतिमा, पुरानी मूर्ति का क्या होगा?

Ram Mandir Inauguration: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में रामलला बालस्वरूप में विराजेंगे। उनकी प्रतिमा का चयन हो गया है।

---विज्ञापन---

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में रामलला की कौन-सी प्रतिमा लगाई जाएगी, इस पर फैसला हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, गर्भगृह में रामलला की 51 इंच लंबी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसमें वे बाल स्वरूप में नजर आएंगे।

कमल के फूल पर विराजमान होंगे रामलला

---विज्ञापन---

रामलला मंदिर के गर्भगृह में कमल के फूल पर विराजमान होंगे, जिसके बाद प्रतिमा की लंबाई आठ फीट होगी। इस मूर्ति के भक्त दर्शन कर सकेंगे। कर्नाटक के नीले पत्थरों से प्रतिमा को तैयार किया गया है।

---विज्ञापन---

पुरानी मूर्ति का क्या होगा?

रामलला के नई प्रतिमा स्थापित होने के बाद पुरानी मूर्ति का क्या होगा, यह सवाल हर किसी के मन में आ रहा होगा। इसलिए आपको बता दें कि पुरानी मूर्ति को भी नई प्रतिमा के साथ स्थापित करने की योजना बनाई गई है। बताया जाता है कि नई प्रतिमा को ‘अचल’, जबकि पुरानी को ‘उत्सव’ मूर्ति के तौर पर जाना जाएगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: मुसीबतों से लड़ने का कौनसा महामंत्र दे गए देवता…राम-कृष्ण की राह पर क्यों दिखता है कल्याण?

कब होगा राम मंदिर का उद्घाटन?

---विज्ञापन---

राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होगा। इस दौरान गर्भगृह में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कराई जाएगी। इसे लेकर लोगों में अत्यधिक उत्साह है।

---विज्ञापन---

कौन थे भगवान राम?

भगवान राम त्रेतायुग में धरती पर अवतरित हुए थे। उनके पिता का नाम दशरथ और माता का नाम कौशल्या था। वे चार भाई थे। उनकी पत्नी का नाम सीता था। भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में पूरी अयोध्या नगरी को त्रेतायुग की थीम पर सजाया जा रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: काशी-मथुरा पर क्या बोले रामदेव? अयोध्या पर कहा- जिन पार्टियों को जल्दी मोक्ष चाहिए वो भगवान राम से दूर रहें

First published on: Dec 31, 2023 09:06 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola