'कल्लू था हमारा लकी चार्म…', एक परिवार ने कुत्ते की आत्मा की शांति के लिए मनाई तेहरवीं

22 जुलाई को काशी के नथईपुर गांव में रहने वाले वेद प्रकाश दुबे के पालतू कुत्ते कल्लू की मौत हो गई थी, जिसके बाद सोमवार यानी 3 अगस्त को परिवार ने उसकी आत्मा शांति के लिए तेरहवीं पूजन किया.

Dog Tehrvi in Kashi

Credit: News24

उत्तर प्रदेश के काशी में एक ऐसा मामला सामने आया, जो किसी का भी दिल छू लेगा. 22 जुलाई को नथईपुर गांव में रहने वाले वेद प्रकाश दुबे के पालतू कुत्ते कल्लू की मौत हो गई थी, जिसके बाद सोमवार यानी 3 अगस्त को परिवार ने उसकी आत्मा शांति के लिए तेरहवीं पूजन किया. कल्लू देसी नस्ल का कुत्ता था. दरअसल, काशी में भगवान शिव और भैरव बाबा की पूजा की जाती है, यही वजह से कि भैरव बाबा की सवारी यानी कुत्ते को भी बेहद खास माना जाता है. कहा जाता है खासतौर पर काले कुत्ते को खाना खिलाना काफी शुभ होता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

तेरहवीं में शामिल हुए सैकड़ों गांववाले

कल्लू की तेरहवीं में शामिल होने के लिए सैकड़ों गांव वाले वेद प्रकाश दुबे के घर पहुंचे. उन्होंने वहां कल्लू की शांति के लिए प्रार्थना की और तेरहवीं का भोजन किया. दरअसल, वेद प्रकाश कॉपरेटिव डिपार्टमेंट के रिटायर्ड सेक्रेटरी हैं. उन्होंने बताया कि करीब 12 साल पहले एक काले रंग का देसी नस्ल का कुत्ता उनके दरवाजे पर आया, जिसे देखकर उनका दिल पिघल गया. पूरे परिवार ने खुले मन से उसको अपनाया और उसकी देखभाल करने लगे.

कल्लू के आने के बाद बदला जीवन

वेद प्रकाश का कहना है कि जैसे ही उनकी लाइफ में कल्लू आया, बहुत कुछ बदल गया. वो एक तरह से उनके लिए लकी चार्म साबित हुआ. वेद प्रकाश के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर हो गई, जिसके बाद उन्होंने एक अच्छा घर बनवाया और जमीनें भी खरीदीं. वेद प्रकाश के बेटे दीपक घर से दूर रहकर एक प्राइवेट जॉब कर रहे थे, उन्होंने वापस लौटकर प्लास्टिक के छोटे बॉक्स बनाने की एक फैक्ट्री शुरू की. कुल मिलाकर, कल्लू के आने से वेद प्रकाश और उनके परिवार ने काफी तरक्की की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ