कांवड़ यात्रा के दौरान महिला ने जुड़वां बच्चों को दिया जन्म, मुजफ्फरनगर SSP ने किया नामकरण; दिल जीत लेगी ये कहानी

मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार से लौट रही महिला कांवड़िया ने जुड़वां बेटों को जन्म दिया. एसएसपी ने बच्चों का नाम गणेश और कार्तिकेय रखा.

Kanwar Yatra 2026 Story

कांवड़ यात्रा के दौरान महिला ने जुड़वां बच्चों को दिया जन्म

सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान एक अनोखा मामला सामने आया है. हरिद्वार से गंगाजल लेकर दिल्ली लौट रही शिवभक्त महिला नेहा भोली को मुजफ्फरनगर पहुंचने पर अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई. यात्रा के दौरान अपने साथियों से बिछड़ने के बाद वह अकेली ही आगे बढ़ रही थीं. हालत बिगड़ने पर स्थानीय लोगों और पुलिस ने उन्हें तुरंत जिला महिला अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों की देखरेख में महिला ने दो स्वस्थ जुड़वां बेटों को जन्म दिया. घटना की जानकारी मिलते ही जिले के वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे और जच्चा-बच्चा का हालचाल जाना.

विज्ञापन

एसएसपी ने किया बच्चों का नामकरण

अस्पताल पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा और एसपी सिटी अमृत जैन ने महिला और नवजातों से मुलाकात की. एसएसपी ने मां की सहमति के बाद दोनों बेटों का नाम ‘गणेश’ और ‘कार्तिकेय’ रखा. इसके बाद उन्होंने बच्चों को उपहार दिए और मां को फलों की टोकरी भेंट की. अस्पताल में मौजूद पुलिसकर्मियों और डॉक्टरों ने भी नवजातों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की. एसएसपी ने कहा कि सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान जुड़वां बच्चों का जन्म होना पूरे जिले के लिए बेहद खुशी की बात है.

विज्ञापन

डॉक्टरों की निगरानी में हैं नवजात

अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुरली भास्कर ने बताया कि महिला करीब सात महीने की गर्भवती थीं. प्रसव के बाद दोनों बच्चों को विशेष नवजात देखभाल इकाई में भर्ती कराया गया है. एक बच्चे का वजन 1.20 किलोग्राम और दूसरे का वजन 900 ग्राम है. शुरुआत में बच्चों को सांस लेने में थोड़ी परेशानी थी, लेकिन अब उनकी हालत स्थिर है. डॉक्टर लगातार बच्चों और मां की सेहत पर नजर बनाए हुए हैं. समय पर सही इलाज मिलने से मां और दोनों बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं. पुलिस और प्रशासन के इस मानवीय कार्य की हर तरफ सराहना हो रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ