यूपी मौसम अपडेट 19 जून: कल से लखनऊ, कानपुर और प्रयागराज समेत कई जिलों में भीषण लू का अलर्ट, जानें कब मिलेगी राहत

UP Weather Alert: यूपी में कल यानी 19 जून से 24 जून तक लखनऊ, कानपुर और प्रयागराज समेत कई जिलों में भीषण लू का अलर्ट है. हालांकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश की भी संभावना है.

UP Weather tomorrow IMD Alert 19 june

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम?

कल यूपी का मौसम: उत्तर प्रदेश में गर्मी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है और कल यानी 19 जून को भी प्रदेश के लोगों को भीषण तपिश का सामना करना पड़ेगा. मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के एक बड़े हिस्से में कल के लिए तेज धूप और गर्म हवाओं यानी लू का अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग के मुताबिक कल सुबह से ही धूप के तेवर बेहद तीखे रहेंगे, जिससे दोपहर होते-हते पारा सामान्य से काफी ऊपर चला जाएगा. इस चिलचिलाती गर्मी और शुष्क मौसम के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका है, इसलिए लोगों को दोपहर के समय घरों से बाहर निकलते वक्त विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी

मौसम विभाग की ओर से जारी की गई चेतावनी के अनुसार कल प्रदेश के दर्जनों जिलों में भयंकर हीटवेव यानी लू चलने की पूरी संभावना है. इन प्रभावित इलाकों में राजधानी लखनऊ के साथ-साथ कानपुर, कानपुर देहात, प्रयागराज, वाराणसी, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी, बहराइच, बलरामपुर और गोंडा जैसे प्रमुख जिले शामिल हैं. इसके अलावा हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट, कौशांबी, गाजीपुर, मेरठ, बिजनौर, बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं और पीलीभीत में भी सूरज की तपिश लोगों को बेहाल करेगी. इन सभी जिलों में गर्म पछुआ हवाएं चलेंगी, जिससे वातावरण में उमस और गर्मी का मिला-जुला टॉर्चर देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

पूर्वी और पश्चिमी यूपी में जारी रहेगा लू दौर

उत्तर प्रदेश के लोगों को इस जानलेवा गर्मी से हाल-फिलहाल कोई बड़ी राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही है. मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 19 जून से लेकर 22 जून तक हीटवेव का यह प्रकोप अपने चरम पर रहेगा. इसके साथ ही मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी और पश्चिमी यूपी के तमाम इलाकों में 19 जून से लेकर 24 जून तक लगातार लू चलने की गंभीर संभावना व्यक्त की है. इसका मतलब यह है कि आने वाले करीब एक हफ्ते तक उत्तर प्रदेश के दोनों हिस्सों में रहने वाले नागरिकों को सूरज के कड़े तेवर झेलने होंगे. तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.

विज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच कुछ जगहों पर राहत की उम्मीद

एक तरफ जहां पूरा प्रदेश भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से झुलस रहा है, वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने राहत की एक छोटी सी उम्मीद भी जताई है. विभाग के अनुसार इस अत्यधिक तपिश के बीच राज्य के कुछ गिने-चुने स्थानों पर मौसम में अचानक बदलाव भी देखने को मिल सकता है. स्थानीय स्तर पर बादलों की आवाजाही बढ़ सकती है और कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और हल्की बूंदाबांदी या बारिश होने की संभावना है. हालांकि यह बारिश बहुत सीमित इलाकों में होगी, जिससे तापमान में तो कोई बड़ी गिरावट नहीं आएगी लेकिन कुछ समय के लिए उमस भरी गर्मी से हल्की राहत जरूर मिल सकती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ