UP Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने कैसरगंज से सांसद बृजभूषण शरण सिंह का टिकट काट दिया है। उनके छोटे बेटे करण भूषण सिंह को टिकट दिया गया है। पहले से लग रहा था कि बृजभूषण सिंह का टिकट कट सकता है। क्योंकि उनका लगातार विरोध हो रहा था। पहलवानों ने उनके खिलाफ काफी समय तक दिल्ली में धरना दिया था। जिसके बाद से वे विवादों में आ गए थे।
उधर, रायबरेली से भाजपा ने दिनेश प्रताप सिंह को मैदान में उतारा है। पार्टी की ओर से उत्तर प्रदेश की दो सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। करण भूषण बृज के छोटे बेटे हैं। प्रत्याशियों की सूची भाजपा ने जारी कर दी है।
यह भी पढ़ें: रामेश्वर चौधरी भाजपा से निष्कासित, आगरा में पार्टी के खिलाफ लड़ रहे थे चुनाव
बताया जा रहा है कि करण भूषण सिंह शुक्रवार सुबह 11 बजे नामांकन कर सकते हैं। नामांकन के मौके पर भाजपा के बड़े नेताओं के शामिल होने की चर्चाएं जोरों पर है। पहले से तय हो गया था कि पार्टी बृजभूषण के बजाय उनके परिवार के किसी दूसरे सदस्य को चुनाव लड़वाएगी। अब इसकी आधिकारिक घोषणा हो गई है।
प्रतीक दो बार जीत चुके एमएलए का चुनाव
कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह के दो बेटे हैं। बड़े बेटे का नाम प्रतीक भूषण सिंह और छोटे का नाम करण भूषण सिंह है। प्रतीक दो बार गोंडा सदर सीट से एमएलए रह चुके हैं। करण ने अभी सक्रिय राजनीति में अपना कदम रखा है। इससे पहले वे यूपी कुश्ती संघ के चेयरमैन 2018 में चुने गए थे। करण भूषण सिंह की जन्मतिथि 13 दिसंबर 1990 है। वे ऑस्ट्रेलिया से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर भारत लौटे हैं। इसके अलावा करण डबल ट्रैप शूटिंग में नेशनल खिलाड़ी के तौर पर भी अपनी पहचान बना चुके हैं।
वे पहले भी अपने पिता के लिए कैसरगंज सीट से प्रचार कर चुके हैं। इस बार भी चुनाव को लेकर समर्थन मांग रहे थे। बृजभूषण ने लोगों से कहा था कि अगर पार्टी मुझे टिकट नहीं देगी, तो बेटे को मिलेगा। फिर उनके नाम से वे जीत दर्ज करेंगे।
भाजपा प्रत्याशी करण भूषण पहुंचे अयोध्या
टिकट मिलने के बाद करण भूषण सिंह अयोध्या पहुंचे। यहां संतों ने भव्य स्वागत किया। करण ने हनुमानगढ़ी पर दर्शन पूजन किया। महंत ज्ञान दास एवं लक्ष्मण किला के महंत मैथिली शरण दास से करण ने आशीर्वाद लिया। संतों ने उनको रामनामी गमछा भी भेंट किया। करण ने कहा कि लोग उनके साथ हैं। कैसरगंज की जनता का आशीर्वाद उनको मिलेगा। पिता का टिकट कटने पर बोले कि टिकट तो घर ही आया है।
संबंधित खबरें
UP चुनाव से पहले योगी सरकार का महा प्लान, किसानों को मिलेगा सस्ता लोन
30 mins agoCM योगी का ऐलान, प्रयागराज के कसारी-मसारी का नया नाम होगा 'श्रीकृष्ण पुरी'
13 hrs agoअंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने दी जानकारी
14 hrs agoनारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
21 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
22 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
23 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
23 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
1 day agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
1 day agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines