---विज्ञापन---

रामेश्वर चौधरी भाजपा से निष्कासित, आगरा में पार्टी के खिलाफ लड़ रहे थे चुनाव

Uttar Pradesh Lok Sabha Elections 2024: आगरा से पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे नेता को भाजपा ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। फतेहपुर सीकरी सीट से विधायक बाबू लाल के बेटे शुरू से ही पार्टी प्रत्याशी का विरोध कर रहे थे। वे चाह रहे थे कि पार्टी उनके बजाय किसी और को टिकट यहां से दे।

Fatehpur Sikri Parliamentary Seat: आगरा की फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे रामेश्वर चौधरी को भाजपा ने निष्कासित कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते रामेश्वर चौधरी को बाहर किया गया है।

---विज्ञापन---

भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर का विरोध करते हुए भाजपा विधायक चौधरी बाबू लाल के बेटे रामेश्वर चौधरी ने निर्दलीय लड़ने का ऐलान किया था। उनके पिता बाबू लाल फतेहपुर सीकरी से विधायक हैं। बाबू लाल ने भी मांग की थी कि राजकुमार चाहर के बजाय किसी अन्य नेता को टिकट दिया जाए।

रामेश्वर चौधरी ने राजकुमार चाहर को दूसरी बार टिकट मिलते ही चुनौती देने का ऐलान किया था। जिसके खिलाफ बीजेपी ने एक्शन लिया है। रामेश्वर चौधरी ने पार्टी की चेतावनी को दरकिनार किया और 15 अप्रैल को नामांकन भी कर दिया था। साथ में भाजपा विधायक बाबू लाल भी नजर आए थे। उन्होंने कहा था कि पार्टी में न कोई विरोध है और न ही वे बगावत कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: बृजभूषण सिंह को BJP का झटका, कैसरगंज से कटा टिकट, बेटा करण लड़ेगा चुनाव!

पार्टी एकजुट है। रामेश्वर के मैदान में आते ही इस सीट पर सियासत तेज हो गई थी। विधायक बाबू लाल अपने बेटे के लिए आगरा की फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से टिकट मांग रहे थे। लेकिन पार्टी ने उनको दरकिनार कर राजकुमार चाहर पर भरोसा जताया। जिसके बाद वे सीएम योगी की सभा में नजर नहीं आए। इसके बाद राजनाथ सिंह की सभा से भी नदारद रहे थे।

---विज्ञापन---

पार्टी ने पत्र जारी कर किया ऐलान

पार्टी की ओर से रामेश्वर चौधरी को चुनाव में उतरने को लेकर चेतावनी भी दी गई थी। जिसके बाद निष्कासन के संदर्भ में एक लेटर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की ओर से वीरवार को जारी किया गया। जिसमें कहा गया है कि जिला और क्षेत्र के कुछ पदाधिकारियों से शिकायत मिली थी कि पार्टी कैंडिडेट के खिलाफ रामेश्वर चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं। जिसके बाद उन पर कार्रवाई की गई है।

First published on: May 02, 2024 03:35 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola