2 युवकों से थे बेटी के रिलेशन, विरोध करने पर मां को मिली खौफनाक सजा

Odisha Mother Murder: ओडिशा में नाबालिग लड़की ने अपनी मां की हत्या कर दी है। लड़की ने 2 युवकों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। लड़की ने हत्याकांड को छिपाने के लिए भी साजिश रची और रिश्तेदारों को झूठ बोला, लेकिन उसका सच ज्यादा दिन नहीं छिप सका।

Mother Murder | Odisha News

ओडिशा में 13 साल की बेटी ने अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया है।

जिस मां ने सड़क से उठाकर गले से लगाया, 13 साल तक पाला पोसा। बेटी उसी मां की कातिल बन गई, क्योंकि मां 2 युवकों के साथ उसके संबंधों का विरोध करती थी। लड़की की नजर मां की प्रॉपर्टी पर भी थी। इसलिए 13 साल की लड़की ने 2 युवकों के साथ मिलकर मां को नींद की गोलियां खिलाईं और फिर तकिए से मुंह दबाकर गला घोंटकर हत्या कर दी। क्योंकि महिला को दिल की बीमारी थी, इसलिए अपना गुनाह छिपाने के लिए लड़की ने रिश्तेदारों को झूठ बोला।

विज्ञापन

लड़की ने रिश्तेदारों को बताया कि उसकी मां की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई और रिश्तेदारों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार भी कर दिया गया, लेकिन मृतका के भाई के हाथ लड़की का मोबाइल लग गया, जिसमें युवकों के साथ चैट मिली। चैट पढ़ने से हत्याकांड का खुलासा हुआ। इंस्टाग्राम पर मिली चैट में हत्या की साजिश और तरीके का जिक्र था। गहने, कैश और प्रॉपर्टी हड़पने की बात भी लिखी थी। मृतका के भाई ने फोन और चैट पुलिस को सबूतों के तौर पर सौंपा।

विज्ञापन

3 दिन की थी, जब महिला ने लिया था गोद

NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, हत्या की आरोपी लड़की की उम्र 13 साल है और वह 8वीं की छात्रा है। वह अपनी दत्तक मां 54 वर्षीय राजलक्ष्मी के साथ गजपति जिले के परलाखेमुंडी शहर में किराये के मकान में रहती थी। राजलक्ष्मी को लड़की सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली थी। उस समय लड़की 3 दिन की थी, जिसे राजलक्ष्मी ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करके गोद ले लिया था, लेकिन 13 साल बाद लड़की ने अपने 2 पुरुष मित्रों के साथ मिलकर 29 अप्रैल को राजलक्ष्मी कर की हत्या कर दी। राजलक्ष्मी के पति की मौत लड़की को गोद लेने के एक साल बाद ही हो गई थी।

विज्ञापन

सच छिपाने को दिल के दौरे का बहाना बनाया

पुलिस के अनुसार, राजलक्ष्मी की हत्या करने का मकसद प्रॉपर्टी हड़पना था। वह बेटी के 2 युवकों के साथ संबंधों का विरोध भी करती थी। राजलक्ष्यी की रोक-टोक से तंग आकर आरोपियों ने राजलक्ष्मी को नींद की गोलियां खिलाईं और फिर तकिए से उसका मुंह दबा दिया और गला घोंट दिया। लड़की ही राजलक्ष्मी को अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अगले दिन राजलक्ष्मी के शव का अंतिम संस्कार भुवनेश्वर में उसके रिश्तेदारों की मौजूदगी में किया गया, जिन्हें बताया गया कि राजलक्ष्मी की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी।

विज्ञापन

15 दिन बाद ऐसे खुला हत्याकांड का राज

रिपोर्ट के अनुसार, हत्याकांड का खुलासा करीब 15 दिन बाद हुआ, जब राजलक्ष्मी के भाई सिबा प्रसाद मिश्रा के हाथ लड़की का मोबाइल लगा। लड़की अपना फोन गलती से भुवनेश्वर में ही छोड़ आई थी। सिबा ने लड़की की इंस्टाग्राम पर चैट पढ़ी तो उसे सच का पता चला। सिबा ने 14 मई को परलाखेमुंडी पुलिस स्टेशन में लड़की के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जांच करते हुए पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में 13 साल की नाबालिग लड़की, मंदिर का पुजारी गणेश रथ (21) और उसका दोस्त दिनेश साहू (20) शामिल हैं, जो शहर के ही रहने वाले हैं।

गजपति के पुलिस अधीक्षक (SP) जतिंद्र कुमार पांडा ने हत्याकांड की पुष्टि की और बताया कि हत्यारोपी लड़की ने राजलक्ष्मी के सोने के गहने दोस्त मंदिर के पुजारी रथ को दे दिए थे। 2.4 लाख रुपये में गहने उसके पास गिरवी रख दिए थे। पुलिस ने आरोपी से 30 ग्राम सोने के गहने बरामद कर लिए हैं। वारदात में इस्तेमाल किए गए 3 मोबाइल फोन और 2 तकिए भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ