Joshimath Sinking: उत्तराखंड (Uttarakhand) के जोशीमठ (Joshimath) में आपदा के बीच प्रशासन ने प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए काम शुरू कर दिया है। लोगों के लिए प्रशासन की ओर प्रीमेड होम (Pre Made Home) मुहैया कराए जा रहे हैं। बता दें कि प्रशासन ने लोगों के सामने पुनर्वास के लिए तीन विकल्प रखे थे, जिनमें से एक प्रीमेड होम भी हैं।
आपदा से प्रभावित लोगों के लिए बन रहे हैं घर
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जोशीमठ में प्रभावित परिवारों के लिए पुनर्वास स्थल का निरीक्षण किया। इसके तहत उन्होंने बुधवार को पूर्वनिर्मित भवनों (प्रीमेड होम) के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम के साथ कार्यदायी संस्था के अधिकारी भी मौजूद रहे।
मकानों में दरारों और जमीन से पानी रिसाव का भी निरीक्षण
इसके बाद जिलाधिकारी प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। एएनआई के मुताबिक जोशीमठ कस्बे के गांधीनगर और सिंगधर वार्डों में विभिन्न आवासीय भवनों में दरारों की स्थिति को देखा। बताया गया है कि इससे पहले मंगलवार को डीएम ने जेपी परिसर मारवाड़ी में पानी के रिसाव का भी निरीक्षण किया था।
पुनर्वास के विकल्पों में शामिल है प्रीमेड होम
जानकारी के अनुसार जोशीमठ में आपदा को देखते हुए उत्तराखंड प्रशासन ने प्रभावित लोगों को पुनर्स्थापित करने के लिए तीन विकल्प रखे थे। इन्हीं में से एक विकल्प प्रीमेड होम का था। सरकार की ओर से इस काम के लिए एक संस्था को चुना गया है, जो लोगों के लिए प्रीमेड होम बना रही है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
(Valium)
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
5 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
8 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
9 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
11 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
15 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
16 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines