Jhansi wife attempt murder case: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में दारोगा ने 3 गोलियां मारकर अपनी पत्नी की हत्या का प्रयास किया। बांगरा चौकी इंचार्ज शशांक मिश्रा पर आरोप है कि उसने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को गोलियां मारी। पत्नी का नाम शालिनी सिंह है, जो 28 साल की हैं। 2 गोलियां उनके हाथ पर लगी हैं, एक गोली पेट को छूकर निकली है। शालिनी ने किसी तरह पड़ोसी के घर में छिपकर जान बचाई। इसके बाद दारोगा से पिस्टल छीनी गई। पड़ोसियों ने महिला को मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया। यहां से आरोपी फरार हो गया।
यह भी पढ़ें-इजराइल में हमास के हमले को किया फंड…प्रेसिडेंट जो बाइडन पर डोनाल्ड ट्रंप ने लगाए गंभीर आरोप
वारदात के बाद पुलिस ने दारोगा को हिरासत में ले लिया है। उसे सस्पेंड किया गया है। आरोपी ने सर्विस रिवॉल्वर से वारदात को रात के समय पौने 12 बजे अंजाम दिया। आरोपी पुलिस चौकी के पास किराए पर रहता है। महिला ने बताया कि दो साल पहले बांदा के रहने वाले शशांक से विवाह किया था। उसका मायका झांसी में है। वह पति के साथ बांगरा में किराए पर रहती है।
दोपहर के समय पति अपने भाई और मां के पास गए थे। रात को सवा 11 बजे घर लौटे। सीधा मोबाइल चलाने पर उसने टोका था। जिसके बाद कहा कि मैं गर्भवती हूं, मेरा हालचाल जानना चाहिए। इस बात से गुस्सा होकर पति ने फायर कर दिया। तीन गोली उसको लगी, लेकिन किसी तरह भागकर पड़ोसी के घर में घुस गई।
पड़ोसी के घर गया दारोगा, बोला-खुद को मार लूंगा
वहां भी दरोगा पहुंच गया और खुद को मार देने की धमकी दी। मौके पर दूसरे लोग भी आ गए। जिन्होंने उससे पिस्टल छीनी। महिला को इसके बाद मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया। महिला ने आरोप लगाया कि उसकी ससुराल के लोग उसे परेशान करते हैं। शादी के बाद से पैसे की डिमांड की जा रही है। शादी में भी उसके परिवार ने 25 लाख रुपये खर्च किए थे। इस सबके सबूत उसके पास हैं। पुलिस मामले की लीपापोती में लगी है। कहा जा रहा है कि दारोगा से गलती से गोली चली है। झांसी एसएसपी राजेश एस ने कहा कि परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई होगी।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
20 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines