Jhansi NIA Raid: उत्तरप्रदेश के झांसी में एनआईए की छापेमारी के दौरान जमकर हंगामा हुआ। एनआईए की टीम शहर कोतवाली स्थित मुकरयाना मोहल्ले में स्थित एक घर में छापा मारने पहुंची। इस दौरान टीम ने मदरसा संचालक मुफ्ती खालिद के यहां पर भी छापेमारी की। फिलहाल एजेंसी ने यह नहीं बताया है कि यह छापेमारी क्यों की जा रही है।
एनआईए से जुड़े सूत्रों की मानें तो विदेशी फंडिंग के जरिए टेररिज्म को बढ़ावा देने के आरोप मदरसा संचालक पर है। इसके अलावा मदरसा संचालक विदेशी फंडिंग के जरिए विदेशी बच्चों को ऑनलाइन तालीम देते थे। जैसे ही अफसर मौलाना को हिरासत में लेकर ले जाने लगे अचानक से कुछ लोग आए और उसे छुड़ाकर अपने साथ ले गए। बाद में पुलिस भारी सुरक्षा के बीच खालिद नदवी को थाने लेकर आई।
ये भी पढ़ेंः केजरीवाल का बड़ा ऐलान, महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये, चुनाव जीते तो हो जाएंगे 2100
महिलाओं ने रोका रास्ता
बता दें कि झांसी में एनआईए और एटीएस की छापेमार कार्यवाही लगभग सुबह 3 बजे से चल रही थी। इस दौरान मुफ्ती खालिद नदवी अंसारी के घर को खंगाला गया। जहां मुफ्ती खालिद नदवी अंसारी को ऑन लाइन पढ़ाने के मामले को लेकर और विदेशी फंडिंग को लेकर हिरासत में लिया जा रहा था तभी एक ही समुदाय की महिलाओं ने टीम का विरोध कर रास्ता रोक लिया और मुफ्ती को छुड़ाकर ले गई। इसके बाद झांसी पुलिस के अफसर नदवी को समुदाय विशेष से छुड़ाकर थाने लेकर पहुंचे। इसके बाद एनआईए की टीम थाने में पहुंची और नदवी को हिरासत में ले लिया।
जांच में कई एजेंसियां शामिल
बता दें कि खालिद नदवी शहर काजी के भतीजे हैं और एक मदरसा में पढ़ाते भी हैं। उनके घर के दरवाजे पर कक्षाओं के संचालन को लेकर पोस्टर भी लगे हैं। जांच के दौरान एनआईए के अफसर करीब 10 घंटे तक दस्तावेज खंगालते रहे और पूरी जानकारी जुटाई। बता दें कि इस कार्रवाई में कई जांच एजेंसियां शामिल हैं।
ये भी पढ़ेंः अब बार-क्लब में जाम नहीं छलका सकेंगे इस उम्र के युवा, जानें सरकार का नया आदेश
संबंधित खबरें
पावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
3 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
7 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
8 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
8 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
8 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
13 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
17 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
1 day agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
1 day agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines