Jhansi News: झांसी के पंचवटी से एक रुला देने वाली खबर सामने आई है जिसमें 5 साल की मासूम बच्ची ने अपनी मां की चिता को अग्नि दी। ऐसा नहीं है कि उस महिला का कोई नहीं है, लेकिन परिस्थितियां कुछ ऐसी रहीं की उस बच्ची ने मां को मुखाग्नि दी जिसे ये भी नहीं पता होगा कि आखिर ये हो क्या रहा है। महिला का पति पुलिस के डर से फरार है और मृतक के परिजनों ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
ससुराल वालों पर लगा हत्या का आरोप
मामला झांसी के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचवटी कालोनी का है। यहां पर एक विवाहिता जिसका नाम सोनाली बताया जा रहा है की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वही मृतक के परिजनों ने पति ओर ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही पूरी की। मिली जानकारी के अनुसार, पारिवारिक कलह के चलते महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी मौत।
यह भी पढ़ें: ‘मेरा कत्ल हुआ मां…इंसाफ दिलाओ’, मृत विवाहिता ने ऐसे पकड़वाया ‘कातिल पति’
5 साल की मासूम ने दी मुखाग्नि
पुलिस की कार्यवाही के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हुई और मृत शरीर को शमशान घाट ले जाया गया। वहां पर मासूम बेटी ने मां की चिता को आग दी क्योंकि पिता पुलिस के डर से फरार था। बेटी से जब पूछा गया कि उनके पिता कहां हैं तो वो बोली पापा को पुलिस ढूंढ रही है, इसलिए पापा नहीं आए।
वीडियो देख नम हो जाएंगी आंखें
इसका वीडियो भी सामने आ गया है जिसमें 5 साल की छोटी सी बच्ची जिसे ये भी नहीं पता होगा कि उसकी मां को क्या हो गया है से अंतिम संस्कार करवाया गया। बच्ची को एक व्यक्ति ने गोद में उठाया हुआ है और उससे अंतिम संस्कार के सारे रीति-रिवाज करवाए जा रहे हैं। इस वीडियो को देख हर किसी की आंखें नम हो जाएंगी।
यह भी पढ़ें: महाकुंभ जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस का एक्सीडेंट, रायपुर के 22 यात्री मौत को छूकर लौटे
संबंधित खबरें
नारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
3 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
4 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
5 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
5 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
6 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
16 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
18 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
20 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
20 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines