Jhansi disabled son mother runs away with her lover: उत्तरप्रदेश के झांसी में 14 साल की गृहस्थी एक झटके में उजड़ गई। बस चलाकर परिवार का पेट पालने वाला ये शख्स आज दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। वजह – इसकी पत्नी… जो घर की खुशियां, बच्चों की हंसी और पति का भरोसा सबकुछ छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई।
पत्नी न सिर्फ पति को धोखा दे गई बल्कि घर से 50 हजार नकद और सोने-चांदी के गहने भी साथ ले गई। सबसे बड़ा दर्द तो ये है कि पीछे छूट गया एक मासूम बच्चा, जो विकलांग है और जिसकी आंखें आज भी मां की ममता खोज रही हैं। पति का आरोप है कि उसका दोस्त ही घर आता-जाता था और उसी ने पत्नी को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। अब टूटा हुआ ये शख्स पुलिस के दरवाजे पर दस्तक देकर पत्नी की तलाश की गुहार लगा रहा है।
यह भी पढ़ें: BJP MLA महेंद्र पाल सिंह के भाई की पोस्ट पर बवाल, CM Yogi पर की थी टिप्पणी, हुआ गिरफ्तार
अमरोहा में विवाहिता ने फंदा लगाया, पति हिरासत में
वहीं एक अन्य में उत्तरप्रदेश के अमरोहा में एक विवाहिता सीमा ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पति शिवकुमार को हिरासत में ले लिया और शव को पंखे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रसगुल्ला फैक्ट्री में काम करने वाले सीमा के पति एटा निवासी शिवकुमार रने बताया कि सुबह जब वह दूध लेने के लिए घर वापस लौटा तो उसकी पत्नी ने कमरे का दरवाजा बंद कर रखा था। मोहल्ले के लोगों के बुलाने पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे के दरवाजे को तोड़ा तो सभी के होश उड़ गए। विवाहिता का शव उसी के दुपट्टे से पंखे पर लटका मिला। इसके बाद पुलिस ने शव को पंखे से उतार लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं पुलिस ने सारे मामले में पति को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है फिलहाल पुलिस ने इसमें जल्द ही कार्रवाई करने की बात कही है।
यह भी पढ़ें: कौन है 7 लाख का ईनामी गैंगस्टर मैनपाल बादली? कम्बोडिया से लिया गया हिरासत में
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
18 mins agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
3 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
4 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
9 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines