आज के समय में एयरपोर्ट सिर्फ हवाई सफर का जरिया नहीं, बल्कि शहर की कनेक्टिविटी और विकास की पहचान भी बन चुके हैं. दिल्ली-NCR में रहने वाले लाखों लोग हर दिन फ्लाइट पकड़ने के लिए लंबा सफर तय करते हैं और सबसे बड़ी परेशानी ट्रैफिक व समय की होती है. ऐसे में जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने से यात्रियों को बड़ा विकल्प मिलने जा रहा है. अब लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ के लोगों के लिए दिल्ली का IGI एयरपोर्ट (Indira Gandhi International Airport) बेहतर रहेगा या फिर नया Jewar Airport सफर को ज्यादा आसान बनाएगा. आइए जानते हैं इस सवाल का सीधा जवाब.
यह भी पढ़ें: Delhi Metro: दिल्ली को मिलेगी नई मेट्रो सौगात, शास्त्री पार्क से मयूर विहार फेज-3 तक बनेगा नया
15 जून से शुरू हो सकती हैं पहली उड़ानें
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून से कमर्शियल उड़ानों की शुरुआत हो सकती है. इंडिगो (IndiGo) इस एयरपोर्ट से ऑपरेशन शुरू करने वाली पहली एयरलाइन बन सकती है साथ ही, इंडिगो (IndiGo) अपनी टिकटों की बिक्री भी शुरू करने जा रही है. शुरुआती दौर में लखनऊ, मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों के लिए फ्लाइट सेवा शुरू होने की संभावना है. सेवा को लेकर बताया जा रहा है कि उद्घाटन के दिन 4 विशेष उड़ानें चलाई जा सकती हैं. जुलाई से एयरपोर्ट का संचालन और तेज होगा, जहां हर दिन कई घरेलू उड़ानों की आवाजाही देखने को मिलेगी. इससे दिल्ली-NCR और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के यात्रियों को नया और आधुनिक एयर ट्रैवल हब मिलेगा.
नोएडा वालों के लिए कौन सा एयरपोर्ट रहेगा बेहतर?
- नोएडा के लोगों के लिए एयरपोर्ट का चुनाव उनके इलाके पर काफी हद तक निर्भर करेगा.
- सेक्टर 18, सेक्टर 62, सेक्टर 137 और सिटी सेंटर जैसे इलाकों के लोगों के लिए फिलहाल IGI एयरपोर्ट ज्यादा करीब माना जा रहा है.
- दिल्ली एयरपोर्ट तक पहुंचने में औसतन 1 घंटा 15 मिनट से 1 घंटा 30 मिनट तक का समय लग सकता है.
- वहीं ग्रेटर नोएडा, सेक्टर 150 और यमुना एक्सप्रेसवे के आसपास रहने वालों के लिए Jewar Airport बड़ा फायदा देगा.
- नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे के जरिए लोग लगभग 45 से 50 मिनट में एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे.
- सबसे बड़ी राहत यह होगी कि पूरा रास्ता लगभग सिग्नल-फ्री रहेगा, जिससे ट्रैफिक की परेशानी कम होगी.
गाजियाबाद और मेरठ के लोगों के लिए क्या रहेगा आसान?
गाजियाबाद के लोगों के लिए अभी दिल्ली का IGI एयरपोर्ट ज्यादा सुविधाजनक माना जा रहा है. इंदिरापुरम, वैशाली और राजनगर एक्सटेंशन जैसे इलाकों से दिल्ली एयरपोर्ट तक सड़क और मेट्रो कनेक्टिविटी काफी मजबूत है. यहां से IGI पहुंचने में करीब 1 घंटा 20 मिनट लग सकता है. दूसरी तरफ Jewar Airport की दूरी ज्यादा होने की वजह से वहां पहुंचने में 1.5 घंटे से ज्यादा समय लग सकता है. वहीं मेरठ के लोगों के लिए दोनों एयरपोर्ट लगभग बराबर दूरी पर पड़ते हैं, लेकिन फिलहाल बेहतर कनेक्टिविटी,जैसे रेपिड मेट्रो और ज्यादा फ्लाइट विकल्प होने के कारण IGI थोड़ा आगे नजर आता है.
यह भी पढ़ें: Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट की तरफ जा रहे हैं, तो इन रास्तों पर हो जाएं सावधान, इन गलतियों
नोएडा एयरपोर्ट या IGI एयरपोर्ट कौन बेहतर?
क्या जेवर एयरपोर्ट और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट एक ही हैं?
क्या जेवर एयरपोर्ट आईजीआई से बड़ा है?
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
9 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
9 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
19 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
22 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines