हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'तलाक' के नाम पर नोएडा एयरपोर्ट के पास लिया प्लॉट, सामने आए 47 मामले; जांच शुरू

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास औद्योगिक भूखंड आवंटन में सामने आई इस गड़बड़ी से YEIDA अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि अब तक की जांच में 47 ऐसे मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन

Jewar Airport Noida: आपने सुना होगा लव के लिए कुछ भी करेगा, लेकिन इन दिनों ग्रेटर नोएडा खासकर जेवर एयरपोर्ट के पास लोगों में जमीन खरीदने का क्रेज इतना बढ़ गया है कि दंपति तलाक तक ले रहे हैं। हालांकि ये तलाक फर्जी है और लोग नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास औद्योगिक भूखंड आवंटन के लिए कुछ दिन के लिए इसका नाटक कर रहे हैं।

तलाक के लिए आवेदन का बहाना बनाया 

दरअसल, यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) में औद्योगिक भूखंडों के आवंटन में धांधली का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ पति-पत्नी ने अलग-अलग आवेदन करके यहां अलग-अलग भूखंड हासिल कर लिए हैं। जब इस मामले की जांच की गई तो उन्होंने आपस में तलाक के लिए आवेदन की बात कही। नियमों  के अनुसार रिश्ते में पति-पत्नी तभी एक साथ किसी भूखंड लेने के अधिकारी हैं जब वह तलाक ले रहे हों या ले चुके हों।

ये भी पढ़ें: अब आसमान में उड़ान भरेगा यूपी का पहला ‘शंख’! सरकार से नई एयरलाइन को मिली मंजूरी

विज्ञापन

10 परिवारों को दिए 32 भूखंड 

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास औद्योगिक भूखंड आवंटन में सामने आई इस गड़बड़ी से YEIDA अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि अब तक की जांच में 47 ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें एक ही परिवार के विभिन्न सदस्यों ने औद्योगिक भूखंडों का आवंटन कराया है। इनमें 32 भूखंड 10 परिवारों के सदस्यों के बीच ही दिए गए हैं, जिनमें पति-पत्नी, पिता-पुत्र जैसे रिश्तेदार शामिल हैं।

मामले के तूल पकड़ते ही  हुए जांच के आदेश

इन भूखंडों में 450 वर्ग मीटर से 4000 वर्ग मीटर के बीच प्लॉट शामिल हैं। वहीं, इस मामले के सामने आने के बाद यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) डॉक्टर अरुणवीर सिंह ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: UP में अब दुकान-रेस्टोरेंट पर लिखना होगा असली मालिक का नाम, CCTV-मास्क भी जरूरी; जानें नई गाइडलाइंस

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola