अब आसमान में उड़ान भरेगा यूपी का पहला 'शंख'! सरकार से नई एयरलाइन को मिली मंजूरी

India New Airline : देश में अब हवाई सफर और आसान होने जा रहा है। एक और एयरलाइन आसमान में नजर आने वाली है, जिसे सरकार की ओर से मंजूरी मिल गई है। यह यूपी की पहली एयरलाइन होगी।

Shankh Airline

Shankh Airline (File Photo)

विज्ञापन

Shankh Airline : भारत के आसमान में अब ‘शंख’ उड़ान भरेगा। एयर इंडिया, इंडिगो और अकासा एयर के बाद अब देश में एक और एयरलाइन मिलने वाली है, जिसका नाम शंख एयर है। सिविल एविशन मिनिस्ट्री से शंख एयरलाइन को मंजूरी मिल गई है। यह उत्तर प्रदेश की पहली एयरलाइन होगी, जो लखनऊ और नोएडा को अपना केंद्र बनाएगी।

शंख एयर कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, देश के प्रमुख शहरों को जोड़ना एयरलाइन का उद्देश्य है। राज्यों के अलग-अलग शहरों और राजधानी को जोड़े जाएंगे। अधिक डिमांड वाले रूट्स और सीमित सीधी उड़ान विकल्पों वाले क्षेत्रों को फोकस किया जाएगा। शंख एयरलाइन ने अगले साल अक्टूबर से नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान की शुरुआत करने का प्रस्ताव रखा है।

विज्ञापन

लखनऊ में है एयरलाइन का रिजस्टर्ड ऑफिस

इस कंपनी का रजिस्टर्ड ऑफिस लखनऊ के गोमती नगर एक्सटेंशन में है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के बाद अब एयरलाइन को आधिकारिक रूप से उड़ान शुरू करने से पहले नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) से मंजूरी की आवश्यकता होगी। बताया जा रहा है कि यूपी के आकाश में शंख की उड़ानें ज्यादा नजर आएंगी।

विज्ञापन

सरकार ने शंख एयर को दिया निर्देश

विज्ञापन

सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने शंख एयरलाइन को एफडीआई और एसईबीआई के साथ नियमों और विनियमों का अनुपालन करने का निर्देश दिया है। एयरलाइन को उड़ान भरने के लिए दिया गया एनओसी तीन साल तक वैध रहेगा। आपको बता दें कि शंख एयरलाइन के आने से शहरों की कनेक्टिविटी और बेहतर हो सकती है और गतिशीलता भी बढ़ेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ