Code of Conduct Violation Case: पूर्व सांसद जयाप्रदा को कोर्ट ने बरी कर दिया है। आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कोर्ट ने बुधवार को साक्ष्यों के अभाव में पूर्व सांसद जयाप्रदा को बड़ी राहत प्रदान की। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रही थी। आचार संहिता उल्लंघन का यह मामला 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान स्वार थाने में दर्ज किया गया था। बता दें कि बुधवार को पूर्व सांसद जयाप्रदा कोर्ट में पेश हुईं। जिसके बाद कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। जयाप्रदा के अधिवक्ता ने बताया कि जयाप्रदा को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया गया है। जयाप्रदा के खिलाफ आचार संहिता लगे होने के दौरान एक सड़क का उद्घाटन किए जाने का आरोप था।
यह भी पढ़ें:दिल्लीवासी इस दिवाली भी पटाखे नहीं फोड़ पाएंगे; AAP सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन
इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में मामले का ट्रायल चल रहा था। इस मामले में कोर्ट को उनके खिलाफ सबूत नहीं मिले। इससे पहले भी जयाप्रदा के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज हुआ था। लेकिन कोर्ट ने इस मामले में भी उनको बरी कर दिया था। आरोप है कि सपा नेता आजम खां के खिलाफ उन्होंने आपत्तिजनक भाषण दिया था। जिसके बाद 2019 में केमरी थाने में उन पर मुकदमा दर्ज हुआ था। लेकिन इस मामले में किसी ने गवाही नहीं दी। जिसके बाद कोर्ट ने उनको बरी कर दिया था।
पहले एक मामले में हो चुकीं बरी
बुधवार को रामपुर कोर्ट में सुनवाई के दौरान पूर्व सांसद जयाप्रदा खुद भी मौजूद रहीं। इससे पहले जो केस केमरी थाने में दर्ज हुआ था। उसके अनुसार जयाप्रदा ने 2019 लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान पिपिलिया गांव में एक जनसभा की थी। जिसमें आजम खां ही नहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ अमर्यादित भाषा बोलने के आरोपी उन पर लगे थे। 2019 में जयाप्रदा ने बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। तब आजम खां सपा के टिकट पर मैदान में थे। तब उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ था। इस दौरान लंबे समय तक जयाप्रदा कोर्ट में हाजिर नहीं हुई थी। जिसके बाद उनके खिलाफ लगभग 7 बार गैरजमानती वारंट जारी हुआ था।
यह भी पढ़ें:सुप्रीम कोर्ट के बाहर ‘जस्टिस क्लॉक’ लगी; जानें क्या है यह घड़ी, क्यों लगाई गई और कैसे करेगी काम?
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
12 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
15 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
20 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
20 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
23 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
1 day agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines