(नितिश कुमार, जौनपुर)
UP Jaunpur News : उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक बार फिर हैरान करने का मामला सामने आया है। दो बुजुर्ग महिलाएं ‘साहब, मैं जिंदा हूं’ लिखा तख्ती गले में लटकाकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचीं तो हड़कंप मच गया। डीएम ने दोनों महिलाओं का दर्द सुना। महिलाओं ने डीएम को बताया कि वे वृद्धा पेंशन के लाभार्थी हैं, फिर भी उन्हें दो साल से पेंशन नहीं मिल रही है। विभाग के अधिकारियों ने उन्हें मृत घोषत कर पेंशन बंद कर दी।
दोनों बुजुर्ग महिलाओं ने समाज कल्याण अधिकारियों को लिखित शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। डीएम ने आनन-फानन में समाज कल्याण के अधिकारी नीरज पटेल को फटकार लगाते हुए पेंशन बहाल और जांच करने के आदेश दिए। ये महिलाएं जलालपुर थाना क्षेत्र की केराकत तहसील के बीबन मऊ गांव की रहने वाली हैं। केवला देवी और शांति ने अपने गले में तख्ती लटका ली, जिसमें ‘साहब, मैं जिंदा हूं’ लिखा था।
यह भी पढ़ें : पहले जमीन पर पटका, फिर ब्लेड से काटा पति का प्राइवेट पार्ट; पत्नी ने सहेलियों संग इस घटना को दिया अंजाम
डीएम ने सुनी महिलाओं की पीड़ा
दोनों महिलाएं डीएम की जन सुनवाई में पहुंचीं। दोनों महिलाओं के गले में लटकी तख्ती देखकर सब हैरान हो गए। डीएम ने तत्काल महिलाओं की पीड़ा सुनी। महिलाओं ने बताया कि उन्हें वृद्धा पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है। समाज कल्याण अधिकारी ने उन्हें मृत घोषित कर पेंशन बंद कर दी। उनका आरोप है कि दो साल से पेंशन नहीं मिल रही है।
यह भी पढ़ें : UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, मुलायम-अखिलेश को भी छोड़ा पीछे
जानें क्या बोले जिलाधिकारी?
इस मामले में जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला आया है। मुख्य विकास अधिकारी को 21 सितंबर तक जांच का आदेश दिया जाएगा। जांच में जो कर्मचारी या अधिकारी दोषी पाया जाएगा, उसको सस्पेंड किया जाएगा।
संबंधित खबरें
क्यों हुई अजय राय की छुट्टी, कैसे मिली आराधना को UP की कमान? चुनाव से पहले कांग्रेस ने क्यों बदला चीफ
2 hrs agoनोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, सुपरनोवा सोसाइटी में एक दिन पहले लिया था कमरा
4 hrs agoUP में कांग्रेस ने क्यों खेला 40 साल पुराना 'ट्रिपल कार्ड', जानिए- क्या है सोशल इंजीनियरिंग स्ट्रेटेजी?
5 hrs agoअयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन
6 hrs agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
19 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
20 hrs agoकौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जिन्हें मिली यूपी कांग्रेस की कमान, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
1 day agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
1 day ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
1 day agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines