Jaunpur University Selling Fake Degrees: उत्तर प्रदेश के जौनपुर से फर्जी डिग्री बेचे जाने का मामला सामने आया है, हैरानी की बात तो ये है ये काम कोई छोटे-मोटे कॉलेज नहीं बल्कि विश्वविद्यालय का है। जौनपुर के पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 2 कर्मचारी खुलेआम लड़के- लड़कियों को पैसों के बदले में डिग्री बेच रहे थे। इस फर्जीवाड़े के खुलासा बिहार के छात्रों द्वारा हुआ है। पुलिस ने 2 कर्मचारी समेत 3 आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
फर्जी डिग्री बनाने का काम
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कर्मचारी सन्तोष तिवारी और अनिल सिंह पर आरोप है कि उन्होंने यूनिवर्सिटी में फर्जी डिग्री बनाने और बेचने का काम किया है। इन दोनों के इस काले काम में तीसरा कर्मचारी स्वामीनाथ मिश्र इनकी मदद करता था। सन्तोष तिवारी और अनिल सिंह फर्जी डिग्री ऑडर लिया करते थे और स्वामीनाथ मिश्र फर्जी डिग्री बनाता था।
यह भी पढ़ें: आलू स्टोर करने पर 2.5 लाख, कबूतर को खाना खिलाने पर 24.9 लाख जुर्माना, ऑस्ट्रेलिया में लागू 3 अनोखे नियम
ऐसे खुला भेद
विश्वविद्यालय के इन तीनों कर्मचारियों ने बिहार के समस्तीपुर छपरा के विष्णु प्रसाद चौबे और भोजपुर आरा के रविकांत तिवारी को भी फर्जी डिग्री बेची। विष्णु प्रसाद चौबे को 50 हज़ार रुपए में बीफार्मा की डिग्री बेची गई, वहीं सन्तोष तिवारी को 40 हज़ार रुपए में बीएड की डिग्री बेची गई थी। इन दोनों के फर्जी डिग्री की छायाप्रति संलग्न करके विश्वविद्यालय को एक शिकायती पत्र के साथ स्पीड पोस्ट के जरिए भेजा गया। इसके बाद पूरी यूनिवर्सिटी में खलबली मच गई। परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीनों आरोपीयों के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया है। वहीं, पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं।
जांच के लिए कमेटी का गठन
इसके अलावा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।
संबंधित खबरें
उत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
1 hr agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
2 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
6 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
7 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
23 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines