(नितिश कुमार, जौनपुर)
UP Jaunpur News : लोग अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई से मोबाइल फोन खरीदते हैं। जब मोबाइल चोरी हो जाता है या फिर खो जाता है तब बड़ा दुख होता है। अगर चोरी हुआ मोबाइल मिल जाए तो खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में चोरी या गुम हुए 100 से ज्यादा मोबाइल मालिकों को लौटाए गए। मोबाइल फोन वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल गए। आइए जानते हैं कि जौनपुर पुलिस और साइबर क्राइम टीम को यह सफलता कैसे मिली?
साइबर क्राइम और जौनपुर पुलिस की टीम चोरी हुए मोबाइल की तलाश में लगातार छानबीन कर रही थी। इस दौरान टीम ने दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार और यूपी के अलग-अलग जिलों से 101 मोबाइल बरामद किए। बरामद फोन में आईफोन, एप्पल, वन प्लस, वीवो, रेडमी, ओप्पो, समसंग कंपनी के मोबाइल हैं। इन मोबाइल की कीमत 25 लाख रुपये बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें : ‘साहब, मैं जिंदा हूं’ गले में तख्ती लटका कर डीएम दफ्तर पहुंचीं महिलाएं, जानें क्या है पूरा मामला?
खोए हुए मोबाइल पाकर खुश हुए लोग
आपको बता दें कि लोगों ने अलग-अलग थानों में मोबाइल चोरी की रिपोर्ट में दर्ज कराई थी। पुलिस ने सभी लोगों को बुलाकर उन्हें मोबाइल फोन दे दिया। लोग अपने गुम हुए मोबाइल पाकर खुश हो गए। उनके चेहरे को देखकर ऐसा लग रहा था कि जैसे उन्हें कोई बड़ी चीज मिल गई हो।
यह भी पढ़ें : UP: BJP नेता की नाबालिग बेटी का दिनदहाड़े अपहरण, बदमाशों ने स्कूल जाते समय उठाया
अलग-अलग राज्यों से बरामद किए गए मोबाइल फोन
जौनपुर के सीओ सिटी दिवेश सिंह ने कहा कि साइबर सेल और सर्विलांस की टीम ने 100 से ज्यादा मोबाइल बरामद किए। ये मोबाइल फोन अलग-अलग राज्यों से बरामद किए गए हैं। इस मामले की टीम लगातार जांच पड़ताल कर रही थी। लोगों को उनके मोबाइल लौटा दिए गए हैं। मोबाइल फोन की मार्केट कीमत करीब 25 लाख रुपये है।
संबंधित खबरें
लखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
2 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
2 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines