Noida News: जौनपुर के हरीशचंद का नोएडा में एनकाउंटर, 31 केस है दर्ज

Noida News: नोएडा की सेक्टर-20 थाना पुलिस ने सोमवार देर रात मुठभेड़ के बाद एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ डीएलएफ मॉल के पास स्थित नाले के पास उस वक्त हुई जब पुलिस संदिग्धों की तलाश में चेकिंग अभियान चला रही थी।

Police Encounter (1)

Noida News: नोएडा की सेक्टर-20 थाना पुलिस ने सोमवार देर रात मुठभेड़ के बाद एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ डीएलएफ मॉल के पास स्थित नाले के पास उस वक्त हुई जब पुलिस संदिग्धों की तलाश में चेकिंग अभियान चला रही थी। बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने रुकने की बजाय भागने की कोशिश की। पुलिस टीम पर फायरिंग भी कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

दिल्ली में रह रहा था
घायल बदमाश की पहचान हरीशचंद्र उर्फ हरिया के रूप में हुई है। वह मूलरूप से जौनपुर जिले के सरेनू गांव का निवासी है। वर्तमान में दिल्ली के प्रताप नगर में किराए पर रह रहा था। पुलिस ने बताया कि हरिया एक शातिर अपराधी है। उस पर लूट, चोरी व कई अन्य धाराओं के 31 केस दर्ज है। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह मोबाइल और चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देता था। नोएडा व आसपास के इलाकों में बदमाश सक्रिय था।

बिना नंबर की बाइक पर सवार था बदमाश
पुलिस ने मौके से एक तमंचा, कारतूस और एक बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है। लूट करने के लिए बदमाश इसी बाइक का इस्तेमाल करते थे। बदमाश के फरार साथी की तलाश में पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। घायल हरिया को पुलिस कस्टडी में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ