Noida News: नोएडा में पार्किंग कर्मी को मारी गोली, हालत गंभीर

Noida News : नोएडा के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र स्थित सलारपुर गांव में सोमवार रात एक पार्किंग के केयरटेकर को गोली मार दी गई। वारदात उस समय हुई जब गांव के दो युवकों ने कथित रूप से वसूली को लेकर विवाद के बाद उस पर फायरिंग कर दी।

bihar crime news

Noida News : नोएडा के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र स्थित सलारपुर गांव में सोमवार रात एक पार्किंग के केयरटेकर को गोली मार दी गई। वारदात उस समय हुई जब गांव के दो युवकों ने कथित रूप से वसूली को लेकर विवाद के बाद उस पर फायरिंग कर दी। गोली दीपू केयरटेकर की कनपटी को छूते हुए उसके पैर में जा लगी। घायल को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पिलर नंबर 84 के सामने है पार्किंग
पार्किंग के मालिक नितिन ने बताया कि उनका पार्किंग स्थल पिलर संख्या 84 शिव मंदिर के सामने वाली गली में स्थित है। इसकी देखरेख दीपू करता है। सोमवार रात करीब 8ः15 बजे गांव के ही निवासी विवेश और रवि पार्किंग पर पहुंचे। दीपू से पैसे की मांग करने लगे। जब उसने रकम देने से इनकार किया। एक आरोपी ने अचानक फायरिंग कर दी। गोली कुर्सी पर बैठे दीपू की कनपटी को छूते हुए उसके बाएं पैर के घुटने के पास जा लगी।

नियो अस्पताल किया रेफर
गोली लगने के बाद दोनों आरोपी दीपू को धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। नितिन ने घायल को तत्काल प्रयाग अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए नियो अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एडीसीपी नोएडा सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि नितिन की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

पहले भी कर चुके है हमला
नितिन ने यह भी बताया कि करीब दो महीने पहले भी इन्ही दोनों युवकों ने दीपू पर डंडों से हमला किया था। हालांकि तब ग्रामीणों की मध्यस्थता से मामला सुलझा लिया गया था। अब एक बार फिर दोनों ने वारदात को अंजाम दिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ