राम मंदिर पर शंकराचार्य क्यों गलत? रामभद्राचार्य बोले- डंडे हमने खाए और विरोध वो कर रहे हैं...

Jagadguru Rambhadracharya on Shankaracharyas: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शंकराचार्यों की ओर से किए गए विरोध को जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने गलत बताया है।

Jagadguru Rambhadracharya health suddenly deteriorated

जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज की तबीयत अचानक बिगड़ी

Jagadguru Rambhadracharya on Shankaracharyas Opposing Ram Mandir Pran Pratishtha : अयोध्या में 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होना है। लेकिन इससे ठीक पहले चारों शंकराचार्यों ने इसे गलत बताते हुए इसका विरोध किया है। इसके पीछे उन्होंने शास्त्रीय परंपरा का कारण दिया है। लेकिन, जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने शंकराचार्यों के विरोध को गलत बताया है।

विज्ञापन

शुक्रवार को रामभद्राचार्य ने न्यूज24 के साथ विशेष बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि शंकराचार्यों का विरोध गलत है। उन्हें अब ऐसा नहीं करना चाहिए। जब राम मंदिर को लेकर संघर्ष हो रहा था तब भी वह हमारे साथ नहीं आए थे। तब हम लोगों ने डंडे खाए थे। अब समय भी सही है, कोई अशास्त्रीयता या अपवित्रता भी नहीं है। ऐसे में शंकराचार्यों को इसका विरोध तो नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने प्राण प्रतिष्ठा के समय को लेकर कहा कि अभी माघ महीना चल रहा है। राम जी सूर्य वंश के हैं। चंद्रमा की कोई मान्यता नहीं है। पुनर्वसु नक्षत्र है। सभी योग, नक्षत्र, वार, गृह, तिथि अनुकूल हैं। इससे बड़ी शास्त्रीयता और क्या होनी चाहिए? रामलला सही समय पर गर्भगृह में प्रवेश कर रहे हैं। उनके बाल स्वरूप की प्रतिमा वहां पर स्थापित की जाएगी। इसमें कोई गलती नजर नहीं आ रही है।

बता दें कि चारों शंकराचार्यों ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने से इनकार किया है। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सवाल किया है कि अगर प्राण प्रतिष्ठा नई मूर्ति में की जाएगी तो फिर पुरानी मूर्ति का क्या किया जाएगा। वह यह भी कह चुके हैं कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है ऐसे में वहां प्राण प्रतिष्ठा करना शास्त्रीय रूप से गलत होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ