IRCTC Summer Package: सस्ते में करें यूपी के इन तीर्थ स्थलों की सैर, जानें डिटेल

आईआरसीटीसी की ओर से खास टूर पैकेज दे रहा है, जिसमें आप कई तीर्थ स्थलों के दर्शन कर सकते हैं। इसमें आप अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, गया, सोमनाथ के दर्शन कर सकते हैं।

IRCTC News

IRCTC News

गर्मियों की छुट्टियों में अगर आप भी तीर्थ स्थलों पर घूमने का प्लान बना रहें हैं तो आईआरसीटीसी एक खास टूर पैकेज दे रहा है। इस पैकेज के माध्यम से आप अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, गया, सारनाथ के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि यहां आस्था, इतिहास और संस्कृति का संगम होता है। अयोध्या का राम मंदिर, प्रयागराज में तीन पवित्र नदियों का संगम और काशी के घाटों पर बहती गंगा नदी ये तीनों जगहें धार्मिक दृष्टि से भक्तों के लिए खास होता है। अगर आप इन जगहों की यात्रा करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी के टूर पैकेज का फायदा उठा सकते हैं।

क्या है पैकेज का नाम

आईआरसीटीसी के इस पैकेज में आपकी यात्रा को आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए  कई सुविधाएं दे रहा है। इसके अलावा सफर करते समय आपके लिए सभी तरह की पर्याप्त व्यवस्था भी की जाएगी। बता दे कि इस पैकेज का नाम “काशी  गया  प्रयाग  अयोध्या  टूर  पैकेज फ्रॉम बैंगलोर” है।

कितने दिन है ये पैकेज

इस पैकेज का कोड SBA 23 है। पैकेज में दी गई  में दी गई जानकारी के अनुसार आपको कुल 5 रातों और 6 दिनों तक घुमाया जाएगा। इस पैकेज की शुरुआत 5 मई, 2025 को बैंगलुरु से हो रही है। बता दे कि आईआरसीटीसी का ये फ्लाइट टूर पैकेज है, जिसका फायदा आप अपने बजट के अनुसार उठा सकते हैं। इसके अलावा खाने-पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था भी होगी।

कितना होगा किराया

वहीं बात अगर किराये की करें तो अकेले सफर करने पर आपको 50,900 रुपए किराया देना है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 38,500 रुपए तय किए गए है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो आपका प्रति व्यक्ति किराया 37,500 रुपए होंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ